Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 07:58 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » प्रधानमंत्री मोदी का ब्रासीलिया में भव्य स्वागत: हवाई अड्डे और होटल पर उत्साह का माहौल
Headlines

प्रधानमंत्री मोदी का ब्रासीलिया में भव्य स्वागत: हवाई अड्डे और होटल पर उत्साह का माहौल

July 8, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
प्रधानमंत्री
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Brasilia : भारतीय प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार शाम (स्थानीय समय) ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया पहुंच गए। प्रधानमंत्री मोदी का रक्षामंत्री जोस मुसियो मोंटेइरो फिल्हो ने ब्रासीलिया हवाई अड्डे पर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में सांस्कृतिक आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री मोदी यात्रा के आखिरी चरण में 09 जुलाई को नामीबिया जाएंगे। वो नामीबिया की संसद को भी संबोधित करेंगे।

PM मोदी पांच देशों के यात्रा पर हैं। वो सबसे पहले घाना गए। इसके बाद उन्होंने कैरेबियन देश- त्रिनिदाद एंड टोबैगो का दौरा किया। यात्रा के तीसरे चरण में प्रधानमंत्री मोदी अर्जेंटीना गए। अब विदेश दौरे के चौथे पड़ाव पर चार दिनों के लिए वो ब्राजील में हैं। यहां के रियो डी जेनेरियो में उन्होंने 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। वहां से अब वे ब्रासीलिया पहुंचे हैं।

Advertisement Advertisement

PM नरेन्द्र मोदी ने स्वागत समारोह में ब्राजील के पारंपरिक सांबा रेगे का प्रदर्शन करने वाले कलाकारों की प्रशंसा की। प्रधानमंत्री मोदी ब्राजील की यात्रा पर राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा के निमंत्रण पर पहुंचे हैं। हवाई अड्डे से प्रधानमंत्री मोदी होटल पहुंचे। उन्होंने वहां प्रवासी भारतीयों का अभिवादन किया।

भारतीय समुदाय के सदस्य भारतीय झंडे लेकर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने के लिए होटल के बाहर एकत्र हुए थे। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वागत करने आए बच्चों से भी बातचीत की। होटल में सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम भी देखा।

भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर कहा, “भारत-ब्राजील की दृढ़ साझेदारी में नए कदम उठाते हुए PM नरेन्द्र मोदी ब्राजील की राजकीय यात्रा पर राजधानी ब्रासीलिया पहुंचे हैं। हवाई अड्डे पर ब्राजील के रक्षामंत्री जोस मुसियो मोंटेरो फिल्हो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पारंपरिक ब्राजील के सांबा रेगे प्रदर्शन ने स्वागत को संगीतमय बना दिया।

उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान PM मोदी व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष, प्रौद्योगिकी, कृषि, स्वास्थ्य और लोगों के बीच आपसी संबंधों सहित आपसी हित के क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को व्यापक बनाने पर लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे।

इसे भी पढ़ें : ज्वाला गुट्टा की बिटिया का नाम रखा आमिर खान ने, भावुक होकर लिया गोद

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के घर शोक की लहर… जानें क्यों
Next Article 20 रोज पहले दी थी 10वें बच्चे को जन्म, पति ने टांगी से कर दिया ये हाल

Related Posts

Headlines

रांची में बनेंगे दो नये फ्लाइओवर, जानिये हेमंत कबिनेट के 15 अहम फैसले

April 28, 2026
Headlines

वित्त मंत्री की तबीयत बिगड़ी, हाल जानने अस्पताल पहुंचे सीएम

April 28, 2026
Headlines

पाकुड़ एसपी कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फिर…

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

10 साल से नहीं हुई संतान, तो बेवा पड़ोसन को दे दी खौफनाक मौ’त

April 28, 2026

रांची में बनेंगे दो नये फ्लाइओवर, जानिये हेमंत कबिनेट के 15 अहम फैसले

April 28, 2026

ITMS प्रोजेक्ट से बदलेगा बिहार का ट्रैफिक, 42 कंपनियों ने दिखाया भरोसा

April 28, 2026

वित्त मंत्री की तबीयत बिगड़ी, हाल जानने अस्पताल पहुंचे सीएम

April 28, 2026

लू से बचना है तो ये डाइट अपनाएं, शरीर रहेगा ठंडा और एनर्जेटिक

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.