अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम इलाके में स्थित बिजली ऑफिस यानी ग्रिड सब स्टेशन और ट्रांसमिशन सेंट्रल स्टोर में सोमवार की देर रात बड़ी वारदात हुई। कई अज्ञात बदमाशों ने ग्रिड परिसर में घुसकर ड्यूटी पर मौजूद ऑपरेशनल स्टाफ और होमगार्ड जवानों को बंधक बना लिया और कीमती सामान चुराने की कोशिश की। जानकारी के अनुसार, रात करीब 10:30 बजे बदमाश स्टोर के पिछले हिस्से से परिसर में दाखिल हुए। उन्होंने वहां मौजूद बिजली ऑफिस के कर्मचारियों और सुरक्षा जवानों के मोबाइल फोन छीन लिए और उन्हें तीन घंटे तक एक कमरे में बंद कर रखा।
इस दौरान बदमाशों ने स्टोर रूम और ग्रिड सब स्टेशन (जीएसएस) के ताले कटर से काट दिए और कॉपर मटेरियल, रिले जैसे कीमती उपकरण ले जाने की कोशिश की। हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि कितना सामान चोरी हुआ है। करीब रात 1:30 बजे बदमाश सभी कर्मचारियों के मोबाइल फोन वापस कर मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद ग्रिड परिसर में काम करने वाले कर्मचारियों में भारी डर और दहशत का माहौल है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि बदमाशों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : हेमंत सरकार विकास से सीधे जुड़े विभागों की कर रही अनदेखी : प्रतुल
इसे भी पढ़ें : 5 IPS समेत 40 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को मिलगा बड़ा सम्मान
इसे भी पढ़ें : शुभांशु शुक्ला 18 दिन बाद लौटे धरती पर, सही-सलामत हुई लैंडिंग… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : खूंखार लवलेश गंझू ने डाला हथियार, SP बोले- बचे-खुचे भी करें सरेंडर, नहीं तो…
इसे भी पढ़ें : कंकड़बाग में बनेगा हाईटेक आई हॉस्पिटल, CM नीतीश ने किया शिलान्यास
इसे भी पढ़ें : बिहार में पर्यटन को नई ‘उड़ान’… अब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे इन जगहों की सैर
इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को लालपुर पुलिस की तीखी चोट… जानें कैसे

