Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 12:37 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » शुभांशु शुक्ला 18 दिन बाद लौटे धरती पर, सही-सलामत हुई लैंडिंग… देखें वीडियो
Headlines

शुभांशु शुक्ला 18 दिन बाद लौटे धरती पर, सही-सलामत हुई लैंडिंग… देखें वीडियो

July 15, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
शुभांशु शुक्ला
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

News Samvad : भारत के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला आज सफलतापूर्वक अंतरिक्ष यात्रा पूरी कर पृथ्वी पर लौट आए हैं। वह अमेरिकी कंपनी एक्सिओम स्पेस के AX-4 (एक्सिओम-4) मिशन का हिस्सा थे। उनके साथ अमेरिका की पेगी व्हिटसन, पोलैंड के स्लावोस उज्नान्स्की और हंगरी के टिबोर कापू भी इस मिशन में शामिल थे।

यह मिशन 25 जून को फ्लोरिडा से शुरू हुआ था और करीब 18 दिन तक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर रहने के बाद सभी अंतरिक्ष यात्री 22.5 घंटे की वापसी यात्रा कर धरती पर पहुंचे। भारतीय समयानुसार सोमवार शाम 4:45 बजे अंतरिक्ष यान ‘ड्रैगन ग्रेस’ ISS से अलग हुआ और मंगलवार दोपहर 3 बजे सभी यात्री कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में सुरक्षित उतर गए।

शुभांशु शुक्ला 18 दिन बाद लौटे धरती पर, सही-सलामत हुई लैंडिंग#ShubhanshuShukla #shubhanshushuklanews #shubhanshushuklalanding #newssamvad pic.twitter.com/Xvfm4AmWjm

— News Samvad (@newssamvaad) July 15, 2025

41 साल बाद फिर से कोई भारतीय अंतरिक्ष में

शुभांशु शुक्ला 1984 के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले भारत के दूसरे अंतरिक्ष यात्री बने हैं। इससे पहले विंग कमांडर राकेश शर्मा ने सोवियत मिशन के तहत अंतरिक्ष यात्रा की थी। शुभांशु की यह यात्रा भारत के आगामी ‘गगनयान’ मानव अंतरिक्ष मिशन 2027 के लिए मील का पत्थर मानी जा रही है।

Watch : Visuals show IAF Group Captain Shubhanshu Shukla and the entire crew returned safely with a splashdown off the coast of California after an 18-day stay aboard the International Space Station (#ISS).#ShubhanshuShukla | #AxiomMission4 | #Axiom pic.twitter.com/Wv1uRWcKYu

— All India Radio News (@airnewsalerts) July 15, 2025

प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के इस ऐतिहासिक मिशन के लिए उन्हें बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा,

“मैं पूरे देश के साथ मिलकर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्वागत करता हूँ, जो अपने ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन से अब पृथ्वी पर लौट रहे हैं। यह मिशन हमारे अपने मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम ‘गगनयान’ की दिशा में एक अहम कदम है।”

परिवार में खुशी का माहौल

शुभांशु की वापसी पर उनके लखनऊ स्थित घर में जश्न का माहौल है। परिवार के लोगों ने केक काटकर और मिठाई बांटकर इस खास पल का स्वागत किया।

क्यों खास रहा AX-4 मिशन?

  • भारत को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष मिशनों में एक मजबूत भागीदार के रूप में पहचान मिली।
  • शुभांशु ISS की यात्रा करने वाले पहले भारतीय बने।
  • मिशन ने भविष्य के भारतीय मानव मिशनों के लिए मूल्यवान अनुभव और तकनीकी जानकारी प्रदान की।

इस ऐतिहासिक मिशन की सफलता ने देश को गर्व से भर दिया है और अब सबकी निगाहें भारत के अपने गगनयान मिशन पर टिकी हैं।

इसे भी पढ़ें : शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष से धरती के लिए रवाना, कब करेंगे लैंड… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleचार डॉक्टर बर्खास्त, पांच साल में एक करोड़ नौकरी, नीतीश कैबिनेट में 30 प्रस्ताव पास
Next Article नशे के सौदागरों को लालपुर पुलिस की तीखी चोट… जानें कैसे

Related Posts

Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Headlines

रात के सन्नाटे में पाकुड़ के क्रशरों पर धावा बोलने वाला गिरोह बेनकाब, बंगाल से 3 गिरफ्तार

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.