अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : CM नीतीश कुमार ने कहा कि हम लगातार इस प्रयास में हैं कि बिहार की जनता को इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े। यह अत्याधुनिक नेत्र अस्पताल बनने से लोगों को आंखों के बेहतर इलाज की सुविधा मिल सकेगी। मौका था कंकड़बाग स्थित आर झुनझुनवाला शंकरा नेत्र अस्पताल के नए भवन का शिलान्यास का। इस मौके पर CM नीतीश कुमार ने भूमि पूजन कार्यक्रम में भाग लिया और कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है।
कार्यक्रम में 48 साल पुरानी आर झुनझुनवाला शंकरा नेत्र अस्पताल की यात्रा पर एक शार्ट फिल्म भी दिखाई गई। अस्पताल प्रबंधन की ओर से प्रेजेंटेशन के जरिए मुख्यमंत्री को नए अस्पताल भवन के डिजाइन, मरीजों व डॉक्टरों के लिए उपलब्ध सुविधाएं, नई तकनीक से लैस मशीनें और ऑपरेशन थिएटर की जानकारी दी गई। बताया गया कि यह अस्पताल दिसंबर 2026 तक बनकर तैयार हो जाएगा।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डे, बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव अरविंद कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक सुहर्ष भगत, डीएम डॉ त्यागराजन एस०एम०, एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : राजधानी में एनका’उंटर, लूटकांड के संदेही को लगी गो’ली
इसे भी पढ़ें : DC ने चुटकी में सॉल्व कर दिया किसानों का प्रॉबलम… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : कल झारखंड के इस जिले में बंद रहेंगे तमाम स्कूल, डीसी का आदेश जारी
इसे भी पढ़ें : तेजस्वी यादव का EC पर बड़ा आरोप, कहा – फर्जी तरीके से अपलोड हो रहा फॉर्म
इसे भी पढ़ें : UP में एनका’उंटर : मुख्तार अंसारी गिरोह के शूटर का चैप्टर क्लोज



