अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Garhwa : गढ़वा में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश और आगामी 24 घंटे में और तेज बारिश की चेतावनी को देखते हुए DC दिनेश कुमार यादव ने बड़ा फैसला लिया है। DC के निर्देश पर गढ़वा जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 17 जुलाई 2025 (गुरुवार) को अवकाश घोषित किया गया है। यह निर्णय आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी मौसम चेतावनी के मद्देनजर लिया गया है ताकि छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। बंदी का आदेश प्राथमिक, मध्य और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों पर लागू होगा। जारी आदेश में सभी विद्यालयों के प्राचार्य, प्रधानाध्यापक और प्रभारी प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया गया है कि वे इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे मौसम की गंभीरता को देखते हुए बच्चों को घर पर ही रखें और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें।
इसे भी पढ़ें : अभियान बसेरा-2 : DM के हाथों दस्तावेज पाकर गदगद हो गये 1000 लाभुक
इसे भी पढ़ें : दिनदहाड़े घर में घुसकर करते थे कांड, पांच को पुलिस ने दबोचा
इसे भी पढ़ें : फुल एक्शन मोड में DC, आठ को किया बर्खास्त, बाकी 8 के साथ क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : “जिसके दम पर फुरफरा रहे हो न, वो बचाने नहीं आयेंगे”, कमांडर के नाम का पोस्ट वायरल
इसे भी पढ़ें : जंगल में एनका’उंटर : इनामी नक्सली ढेर, जवान शहीद, ग्रामीण की भी मौ’त
इसे भी पढ़ें : शुभांशु शुक्ला 18 दिन बाद लौटे धरती पर, सही-सलामत हुई लैंडिंग… देखें वीडियो



