अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Dhanbad : धनबाद में इंस्पेक्टर रैंक से प्रमोशन पाकर DSP बने तीन अधिकारियों को डीएसपी रैंक का बैच लगाया गया। जिले के SSP ऑफिस में आयोजित “स्टार पीपिंग सेरेमनी” में इन तीनों अधिकारियों को SSP प्रभात कुमार ने बैच लगाया। जिन अधिकारियों को बैच लगाया गया उनमें साइबर थाना के इंस्पेक्टर अक्षय राम, जोड़ापोखर थाना के इंस्पेक्टर राजेश सिन्हा और डीसीबी के इंस्पेक्टर शारदा रंजन सिंह शामिल थे। SSP प्रभात कुमार ने खुद इन अधिकारियों के कंधे पर लगे इंस्पेक्टर रैंक के बैच को उतारा और DSP रैंक के सितारे लगा दिये। साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने कहा, “यह पदोन्नति सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि इन अधिकारियों के कार्य के प्रति समर्पण, ईमानदारी और सेवा भावना का प्रतीक है।” उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी नवपदोन्नत अधिकारी आगे भी जनता की सेवा और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने में अपनी भूमिका निभाते रहेंगे।
इस मौके पर कई अन्य पुलिस अधिकारी और स्टाफ सदस्य भी मौजूद थे, जिन्होंने नवपदस्थ अधिकारियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इसे भी पढ़ें : झारखंड में माइनिंग टूरिज्म की शुरुआत, मंत्री बोले- ये हेमंत सरकार की साहसी निर्णयों का परिणाम
इसे भी पढ़ें : ‘नहीं संभल रहा बिहार, तो बेटे को बना दें CM’, राबड़ी देवी की नीतीश कुमार को दो टूक
इसे भी पढ़ें : AJSU पार्टी से निष्कासित की गयी डॉ. रीना गॉडसोरा
इसे भी पढ़ें : दबा दिए गए जमीन के 2000 मामले, DCLR के निरीक्षण में हुआ खुलासा… जानें कहां
इसे भी पढ़ें : “बिहार की मांग सुन लीजिए निशांत…”, JDU कार्यालय के बाहर लगे CM के बेटे के पोस्टर
इसे भी पढ़ें : नशे के पांच सौदागर धराये, रांची से यूपी ले जा रहे थे 150 किलो माल
इसे भी पढ़ें : झारखंड के सभी बेघरों को 2029 तक मिल जाएगा उनका आशियाना… जानें कैसे



