अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : CM नीतीश कुमार ने आज सुबह एक अहम घोषणा की है। उन्होंने आशा और ममता कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। अब आशा कार्यकर्ताओं को हर महीने 1000 रुपये की जगह 3000 रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी। वहीं ममता कार्यकर्ताओं को प्रति प्रसव 300 रुपये की जगह 600 रुपये मिलेंगे।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने नवम्बर 2005 से स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम किया है। ग्रामीण इलाकों में आशा और ममता कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही है। इसी योगदान को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस निर्णय से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होंगी।
इसे भी पढ़ें : बाघ संरक्षण का मिसाल बना बिहार, 8 गुना बढ़ी Tiger की संख्या
इसे भी पढ़ें : OMG! कुत्ते का बना दिया आवास प्रमाण पत्र, एक कि गई नौकरी, एक को सस्पेंड करने की अनुशंसा
इसे भी पढ़ें : रूस में भयंकर भूकंप, सुनामी का अलर्ट
इसे भी पढ़ें : झारखंड में मॉनसून से फिर पकड़ा जोर, अगले 24 घंटे इन जिलों के लिए भारी
इसे भी पढ़ें : राजधानी में अतिक्रमण को लेकर चलेगा स्पेशल ड्राइव, आयुक्त बोले- कब्जाधारियों पर दर्ज होगा FIR



