Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 3 November, 2026 • 02:16 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बजट 2026 पर सीएम नीतीश कुमार का बड़ा बयान, क्या बोले… जानिए
बिहार

बजट 2026 पर सीएम नीतीश कुमार का बड़ा बयान, क्या बोले… जानिए

February 1, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
नीतीश
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Patna : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय बजट 2026 को सकारात्मक और स्वागत योग्य बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट देश को विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबा पोस्ट साझा कर बजट की सराहना की।

उन्होंने कहा कि यह बजट प्रगतिशील और भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिससे देश के विकास की रफ्तार और तेज होगी।

हाई स्पीड रेल कॉरिडोर से बिहार को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि इस बार केंद्रीय बजट में देश में 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने की घोषणा की गई है। इनमें वाराणसी से सिलीगुड़ी तक प्रस्तावित हाई स्पीड रेल कॉरिडोर से बिहार को भी बड़ा फायदा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि इससे बिहार के कई क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और लोगों को तेज और आधुनिक परिवहन सुविधा मिलेगी।

20 नए जलमार्ग और जहाज मरम्मत सुविधा की घोषणा

मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में देशभर में 20 नए राष्ट्रीय जलमार्ग बनाने की घोषणा की गई है। इसके तहत पटना और वाराणसी में जहाज मरम्मत की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि जलमार्ग के विस्तार से बिहार के कई शहरों को फायदा होगा। इससे राज्य के उत्पादों के निर्यात में आसानी होगी और व्यापार तथा व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

टेक्सटाइल पार्क और स्वरोजगार योजना से बढ़ेगा रोजगार

नीतीश कुमार ने कहा कि बजट में देशभर में बड़े टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने और महात्मा गांधी स्वरोजगार योजना की घोषणा की गई है।

इसके साथ ही सेमीकंडक्टर क्षेत्र के लिए 40 हजार करोड़ रुपये के सहयोग का ऐलान किया गया है। मुख्यमंत्री के अनुसार, इन कदमों से बिहार सहित पूरे देश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

पूर्वोदय राज्यों और उत्तर-पूर्व क्षेत्र पर रहेगा विशेष फोकस

मुख्यमंत्री ने बताया कि बजट में विकास और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए पूर्वोदय राज्यों और उत्तर-पूर्व क्षेत्र पर विशेष ध्यान देने की घोषणा की गई है।

उन्होंने कहा कि इससे बिहार को औद्योगिक निवेश, बेहतर आधारभूत संरचना और युवाओं के लिए अधिक रोजगार के अवसर मिलेंगे।

शहरी विकास से बिहार के शहरों को मिलेगी नई रफ्तार

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्रीय बजट में शहरों के विकास के लिए किए गए प्रावधानों से बिहार में शहरीकरण को नई गति मिलेगी।

इससे राज्य के शहरों में आधारभूत संरचना, निवेश और रोजगार के अवसरों का विस्तार होगा।

हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल बनाने की घोषणा

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बार के बजट में देश के सभी जिलों में एक गर्ल्स हॉस्टल बनाने की घोषणा की गई है।

उन्होंने कहा कि इससे उच्च शिक्षा हासिल करने वाली लड़कियों को काफी सहूलियत मिलेगी और उनकी पढ़ाई को सुरक्षित और बेहतर माहौल मिलेगा।

प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को सीएम ने कहा धन्यवाद

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बेहतर बजट पेश करने के लिए नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि यह बजट देश के साथ-साथ बिहार के विकास में भी अहम भूमिका निभाएगा।

इसे भी पढ़ें : NTPC-PVUNL प्लांट में हादसे के बाद उठी आवाज… जानें क्या

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleएक सड़क, नई राह : ग्रामीणों के रोजमर्रा के संघर्ष में होगा बदलाव
Next Article असम की धरती से सीएम हेमंत का ऐलान, आदिवासी समाज के हर संघर्ष में झारखंड साथ

Related Posts

Headlines

राजधानी में नकली पानी के नेटवर्क पर सर्जिकल स्ट्राइक, 4 यूनिट्स पर एक्शन

November 2, 2026
Headlines

PM मोदी ने किया रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो का आगाज, CM सम्राट भी हुए शामिल

November 2, 2026
Headlines

मुजफ्फरपुर में PNG पाइपलाइन ब्लास्ट, कोचिंग संचालक के सिर के उड़े चीथड़े

November 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बंद क्रशर में नकाबपोशों का धावा, गार्ड की कनपटी पर सटाया हथियार और फिर…

November 3, 2026

‘मुरासु’ लाया बेमौसम बारिश, कल तक भीगेगा झारखंड; फिर लुढ़केगा पारा

November 3, 2026

राशिफल @ 03 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 3, 2026

राजधानी में नकली पानी के नेटवर्क पर सर्जिकल स्ट्राइक, 4 यूनिट्स पर एक्शन

November 2, 2026

PM मोदी ने किया रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो का आगाज, CM सम्राट भी हुए शामिल

November 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.