अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Latehar : लातेहार के विभिन्न कोयला साइडिंग क्षेत्रों में ट्रकों में आगजनी और फायरिंग कर तहलका मचाने वाले छह बदमाशों को लातेहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधी राहुल दुबे गिरोह से जुड़े हुए हैं। इनके पास से एक पिस्तौल और कुछ गोलियां भी बरामद की गई हैं। लातेहार पुलिस कप्तान कुमार गौरव ने जानकारी दी कि गिरफ्तार बदमाशों ने चंदवा, बालूमाथ और बारियातु थाना क्षेत्रों में कोयला ट्रकों पर हमला कर उन्हें जलाने की घटनाओं को अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपियों में हजारीबाग के बालेश्वर कुमार और शंकर महतो, रांची के बबलू कुमार, लातेहार के मनोज कुमार साहू, बालूमाथ के मुकेश कुमार और बरवाडीह के सागर कुमार शामिल हैं।
एसपी ने बताया कि बालेश्वर और शंकर महतो पूर्व में भी कुख्यात अपराधी रहे हैं और अमन साहू गिरोह से भी इनका संबंध रहा है। यह लोग जवान लड़कों को पैसे का लालच देकर अपराध की दलदल में धकेलने का काम करते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि “किसी भी हालत में अपराध की ओर न बढ़ें, अपने भविष्य को सुरक्षित रखें।”
इन लोगों को दबोचने में डीएसपी विनोद रवानी, इंस्पेक्टर परमानंद बिरुवा, चंदवा थानेदार अमरेंद्र कुमार, बारियातू थानेदार रंजन पासवान और अन्य पुलिस पदाधिकारियों की अहम भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में दहशत फैलाने वाले गिरोह को बड़ा झटका लगा है।
लातेहार में फायरिंग और आगजनी कर तहलका मचाने वाले 6 धराये, दो कुख्यात कर चुके हैं अमन साहू गैंग के लिए काम, SP कुमार गोरव क्या बता गये… देखें pic.twitter.com/DfFWZG5nQ5
— News Samvad (@newssamvaad) August 2, 2025
इसे भी पढ़ें : PM ने जारी की किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त, 20500 करोड़ फंड ट्रांसफर



