Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 09:43 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » PM ने जारी की किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त, 20500 करोड़ फंड ट्रांसफर
Headlines

PM ने जारी की किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त, 20500 करोड़ फंड ट्रांसफर

August 2, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
PM
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : PM नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त के तहत देशभर के 9.70 करोड़ किसानों के खातों में ₹20,500 करोड़ की सीधी सहायता राशि ट्रांसफर की। यह कार्यक्रम वाराणसी से आयोजित किया गया। इस मौके पर पूरे देश में ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’ मनाया गया। बिहार में राज्यस्तरीय मुख्य कार्यक्रम राजधानी पटना स्थित बापू सभागार में हुआ, जहां उप मुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे और किसानों को संबोधित करते हुए उन्हें योजना की अगली किस्त मिलने पर बधाई दी।

श्री चौहान ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि किसान मजबूत हो, तभी देश मजबूत होगा। बिना किसी भेदभाव और बिचौलियों के देश के 11 करोड़ किसानों को हर साल ₹6,000 की सीधी मदद मिल रही है।” उन्होंने सभी महिला किसानों को रक्षाबंधन की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।

auto

कार्यक्रम में बिहार सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री भी शामिल हुए। इनमें रेणु देवी (पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री), डॉ. प्रेम कुमार (सहकारिता मंत्री), मंगल पांडेय (स्वास्थ्य मंत्री) और नितिन नवीन (पथ निर्माण मंत्री) शामिल रहे। इसके अलावा राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण मेहता और कृषि विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार भी मंच पर मौजूद थे।

प्रधान सचिव पंकज कुमार ने कहा कि “यह योजना किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। इससे बिचौलियों को हटाकर सीधी सहायता मिल रही है, जो सरकार की पारदर्शिता का उदाहरण है।”

उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि “कृषि के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव हो रहे हैं। यह सहायता किसानों के सम्मान का प्रतीक है। बिहार सरकार खेती को लाभदायक व्यवसाय बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है।” उन्होंने बताया कि उर्वरकों की सुचारु आपूर्ति और कालाबाजारी पर सख्त नियंत्रण सुनिश्चित किया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘वोकल फॉर लोकल’ का समर्थन करते हुए लोगों से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि “आत्मनिर्भर भारत का रास्ता स्वदेशी उत्पादों से होकर गुजरता है। हमें इसे जन आंदोलन बनाना चाहिए।”

कार्यक्रम में किसानों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया और सरकार की इस पहल की सराहना की।

इसे भी पढ़ें : बिहार के इस जिले में जमीन खरीद-बिक्री पर रोक, DM का आदेश जारी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार के इस जिले में जमीन खरीद-बिक्री पर रोक, DM का आदेश जारी
Next Article तहलका मचाने वाले 6 धराये, दो कुख्यात कर चुके हैं अमन साहू गैंग के लिए काम

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट का संदेश- हिन्दी देश की पहचान, गणेश चतुर्थी और तीज पर घर-घर बरसे खुशहाली

September 13, 2026
Headlines

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान- बिहार के 100 प्रोफेसर जाएंगे ऑक्सफोर्ड, लेंगे ट्रेनिंग

September 13, 2026
Headlines

ग्राउंड जीरो पर उद्योग सचिव, IMC गया के निर्माण कार्यों में ढिलाई पर लगाई क्लास

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट का संदेश- हिन्दी देश की पहचान, गणेश चतुर्थी और तीज पर घर-घर बरसे खुशहाली

September 13, 2026

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान- बिहार के 100 प्रोफेसर जाएंगे ऑक्सफोर्ड, लेंगे ट्रेनिंग

September 13, 2026

भुना चना या अंकुरित चना? सेहत के लिए कौन है ज्यादा फायदेमंद… जानें

September 13, 2026

ग्राउंड जीरो पर उद्योग सचिव, IMC गया के निर्माण कार्यों में ढिलाई पर लगाई क्लास

September 13, 2026

सुरसंड मुखिया संघ अध्यक्ष से मांगी रंगदारी, पुलिस ने तीन को दबोचा

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.