Lohardaga : लोहरदगा के सेन्हा थाना क्षेत्र के सुदुर्वर्ती ग्रामीण क्षेत्र उरु ग्राम से लापता ढाई साल के मासूम बच्चे का शव रविवार देर शाम जंगल से बरामद किया गया है। बताया जाता है कि उरु निवासी विनोद महतो का ढाई साल का बेटा पीयूष महतो बीते सात मार्च को खेलते-खेलते गांव से अचानक गायब हो गया था। शनिवार को सेन्हा थाना में लिखित आवेदन देते हुए परिजनों ने बच्चे को सकुशल बरामद करने का प्रशासन से अपील की थी। लापता बच्चे का शव घर से महज डेढ़ किलोमीटर दूरी पर जंगल में होने की सूचना एक लकड़हारे ने बच्चे के परिजनों को दी। इस घटना के बाद गांव में मातम छाया हुआ है। ढाई साल के बच्चे के साथ हुई घटना से ग्रामीणों का गुस्सा उबाल पर है। कुछ ग्रामीणों ने कहा कि मासूम बच्चे के साथ इस घटना को अंजाम देना मानवता को शर्मशार करने वाला है। वहीं घटना को लेकर परिवार वाले कुछ भी कहने के हालत में नहीं है। ग्रामीणों ने बच्चे के गुनाहगार को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग पुलिस से की है।

इसे भी पढ़ें : कुख्यात मयंक सिंह ने ली रांची में कोयला कारोबारी पर फा’यरिंग की जिम्मेदारी
इसे भी पढ़ें : अमन साहू गैंग ने राजा अंसारी से तोड़ा नाता, कुख्यात मयंक सिंह का पोस्ट वायरल
इसे भी पढ़ें : कोयला कारोबारी मुकेश सिंह के घर फिर फा’यरिंग, कुख्यात मयंक सिंह ने ली जिम्मेदारी
इसे भी पढ़ें : आज आदिवासी समाज को एकजुट होने की जरूरत : CM हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें : जीवन में खेलकूद की बड़ी अहमियत : CM हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें : NTPC DGM म’र्डर केस में बाबूलाल ने राज्य सरकार को घेरा, क्या बोले… जानें
इसे भी पढ़ें : शटर खोलते ही CSP संचालक को पिस्टल भिड़ाया और फिर…
इसे भी पढ़ें : म्यूजिकल ग्रुप के नाम पर गंदा धंधा, 44 नाबालिग का रेस्क्यू, SP बोले…
इसे भी पढ़ें : NTPC केरेडारी के DGM कुमार गौरव को दिन दहाड़े भून डाला