Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 12:00 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » डकैती कर इस सोनार को बेच दिया था सारा माल, SP खोल गये राज… जानें
Headlines

डकैती कर इस सोनार को बेच दिया था सारा माल, SP खोल गये राज… जानें

August 27, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
डकैती
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Bokaro : बोकारो के नावाडीह थाना क्षेत्र के बिरनी डाही गांव में हुए डकैती कांड का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। इस कांड में शामिल 6 संदेही गुनहगारों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में विक्रम कुमार, धर्मेंद्र राय, रवि कुमार महतो, हासिम शेख, किशन पंडित और मुकेश सोनार शामिल हैं। मुकेश सोनार बोकारो के नावाडीह का रहने वाला है। वहीं बाकी के सभी आरोपी धनबाद के अलग-अलग इलाके में रहते हैं। इन लोगों के पास से हथियार, स्कॉर्पियो, नकदी और लूटे गए जेवरात बरामद किए गए हैं। इस बात का खुलासा बोकारो के पुलिस कप्तान  हरविंदर सिंह ने किया है।

SP  हरविंदर सिंह ने मीडिया को बता कि बीते 17 अगस्त की रात बिरनी डाही गांव के रहने वाले धनेश्वर साहू के घर 8–10 अज्ञात अपराधी हथियार के बल पर घुस गए थे। उन लोगों ने कैश और सोना-चांदी लूटा और फरार हो गए थे। इस घटना के बाद नावाडीह थाना में मामला दर्ज कर किया गया। बेरमो SDPO नवल किशोर सिंह पुलिस की देखरेख में SIT गठित की गयी। गठित टीम ने टेक्निकल सेल की मदद ली। पुराने मामलों के संदेही गुनहगारों को टटोलना शुरु किया। तफ्तीश के दरम्यान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि धनबाद के भूली और महुदा क्षेत्र के अपराधी इस घटना में शामिल हैं। 26 अगस्त को ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र से संदिग्ध स्कॉर्पियो (JH10 CZ-8189) को रोककर पूछताछ की गई। स्कॉर्पियो में चार लोग विक्रम कुमार, धर्मेंद्र राय, रवि कुमार महतो और हासिम शेख सवार थे। गाड़ी सवार लोगों ने बिरनी डाही डकैती की वारदात को कबूल किया। चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। इन चारों की निशानदेही पर पुलिस ने धनबाद के किशन पंडित के घर पर रेड मारी। वहां से पुलिस से कांड में प्रयुक्त पिस्टल, कट्टा, करबाईन टाईप का कट्टा एवं 6 जिंदा गोली बरामद कर जब्त कर लिया। इसके बाद इन लोगों ने जिस दुकान में जेवरात बेचे थे, पुलिस ने उसे भी उठा लिया। उसका नाम मुकेश सोनार है। उसके घर से पुलिस ने करीब 10 ग्राम सोना और 470 ग्राम चांदी जब्त किया गया।

auto

गिरफ्तार आरोपियों ने यह भी कबूला कि उन्होंने अक्टूबर 2024 में नावाडीह के चिरूडीह गांव और जुलाई 2025 में धनबाद के ईस्ट बसुरिया में भी डकैती की घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार ये अपराधी पहले भी कई बार जेल जा चुके हैं और इनका लंबा आपराधिक इतिहास रहा है।

इन डकैतों को धर दबोचने में बरमो के SDPO नवल किशोर सोनी, नावाडीह थानेदार अमित कुमार सोनी, दुग्दा थानेदार मनिष कुमार,
प्रभारी बोकारो झरिया ओपी प्रभारी श्रीनिवास कुमार, चंद्रपुरा थानेदार अजय कुमार, एसआई अमन कुमार, राजीव रंजन, ईस्ट बासुरिया थाना प्रबारी रूपेश दुबे, सिपाही चन्द्रन कुमार, कामेश्वर महतो, राकेश कुमार महतो, मानिक कुमार रजवार, शंभुनाथ महतो, बबलु कुमार महतो, शेख शोहराब, ब्रहमदेव राय, विजय कुमा शर्मा, राजू महतो, रोहित कुमार साह, अमन कुमार पांडेय, दीपक कुमार महतो, सुनील कुमार दास, द्वारिका लाल प्रसाद, मनीष कुमार, अजय कुमार यादव और मो अकबर अंसारी की भूमिका सराहनीय रही।

इसे भी पढ़ें : नीरज सिंह ह’त्याकांड में बड़ा फैसला : सभी आरोपी बरी, हाईकोर्ट जाएंगे अभिषेक सिंह

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनीरज सिंह ह’त्याकांड में बड़ा फैसला : सभी आरोपी बरी, हाईकोर्ट जाएंगे अभिषेक सिंह
Next Article नीरज सिंह ह’त्याकांड : एक नजर में म’र्डर से लेकर फैसला तक

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Headlines

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
Headlines

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 15 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 15, 2026

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.