अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के कुतियातु चौक स्थित होटल टीटॉस में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया। घटना के बाद रांची पुलिस अलर्ट मोड में आ गई और सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है।
सदर थाना में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान
शांति नगर इलाके में शनिवार को सदर थाना के पुलिसकर्मी एंटी क्राइम चेकिंग अभियान में जुटे नजर आए। इस दौरान इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार खुद मैदान में उतरे और गाड़ियों की रैंडम चेकिंग की। राहगीरों से पूछताछ कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई।
राहगीरों और स्थानीय लोगों से बातचीत
पुलिस ने लोगों को समझाया कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। लोग भी इस अभियान को देखकर राहत महसूस कर रहे थे और कई ने पुलिस की सक्रियता की सराहना की।
सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश
पुलिस ने स्थानीय दुकानदारों और होटलों को भी सतर्क रहने और संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति मिलने पर तुरंत सूचना देने की हिदायत दी है। इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार ने कहा, “हम शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूरी तैयारी में हैं। किसी भी आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
इसे भी पढ़ें : राजधानी के इस होटल में ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां, वेटर की मौ’त

