अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : शनिवार की रात रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के कुतियातु चौक स्थित होटल टीटॉस में अचानक खौफ का माहौल बन गया। कुछ हथियारबंद बदमाश बाइक पर सवार होकर होटल में घुसे और ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। होटल में मौजूद लोग छिपने और भागने में लग गए।
मनीष गोप को लगी गोली, अस्पताल में तोड़ा दम
होटल का वेटर मनीष गोप इस फायरिंग का शिकार हो गया। गोली लगते ही मनीष जमीन पर गिर पड़ा। खून से लथपथ मनीष गोप को राज अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसे बचाया नहीं जा सका।
पुलिस ने छापेमारी तेज की
वारदात की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मिली सूचना पर एयरपोर्ट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से खोखे बरामद किए हैं। वहीं, आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाले रही है। इलाके में नाकेबंदी कर दी गई है, ताकि बदमाशों की गिरफ्तारी जल्द हो सके।
संदिग्ध की पहचान, पकड़ने की कोशिश जारी
पुलिस ने फायरिंग में शामिल एक मुख्य संदिग्ध की पहचान कर ली है। उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।
इसे भी पढ़ें : “मेरी बेटी अपने पैरों से अस्पताल गई थी…” पिता की टूटती आवाज ने झकझोर दिया

