अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने चतुर्थ स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (BSSC CGL 4) 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट onlinebssc.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 17 सितंबर 2025 है।
कितने पदों पर भर्ती
असिस्टेंट ब्रांच ऑफिसर – 1064 पद
प्लानिंग असिस्टेंट – 88 पद
जूनियर स्टैटिस्टिकल असिस्टेंट – 05 पद
डेटा एंट्री ऑपरेटर – 01 पद
ऑडिटर – 125 पद
ऑडिटर (को-ऑपरेटिव सोसाइटीज) – 198 पद
कुल पदों की संख्या 1500 से अधिक है।
योग्यता और उम्र सीमा
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन/बीसीए/बीकॉम/बीएससी/PGDCA या समकक्ष डिग्री जरूरी है।
न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम 37 साल तय की गई है।
आरक्षित वर्ग को नियम के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क
सामान्य, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग और बिहार से बाहर के उम्मीदवार – ₹540
एससी, एसटी, दिव्यांग और सभी वर्ग की महिलाएं – ₹135
वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को लेवल-5 से लेवल-7 तक वेतन मिलेगा।
क्वालिफाइंग मार्क्स
अनारक्षित – 40%
पिछड़ा वर्ग – 36.5%
अति पिछड़ा वर्ग – 34%
एससी/एसटी, महिला और दिव्यांग – 32%
परीक्षा पैटर्न
प्रीलिम्स में कुल 150 प्रश्न होंगे।
हर सही उत्तर पर 4 अंक, गलत उत्तर पर 1 अंक कटेगा।
परीक्षा अवधि 2 घंटे 15 मिनट होगी।
माध्यम – हिंदी और अंग्रेजी।
प्रश्न सामान्य अध्ययन, विज्ञान, गणित, तर्क और मानसिक क्षमता से पूछे जाएंगे।
आवेदन प्रक्रिया
वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाएं।
भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन कर आवश्यक जानकारी भरें।
शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें।
आवेदन की प्रति प्रिंट कर सुरक्षित रखें।
इसे भी पढ़ें : 40 स्कूली छात्राएं एक साथ बीमार, सात की हालत गंभीर
इसे भी पढ़ें : DGP अनुराग गुप्ता को बड़ी राहत, SC ने खारिज की बाबूलाल की याचिका
इसे भी पढ़ें : 11 IAS अधिकारियों को मिली नयी पोस्टिंग… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : भोरे-भोर स्कूल के हॉस्टल में लगी भयंकर आ’ग, फिर…
इसे भी पढ़ें : संसद के मॉनसून सत्र में विपक्ष का हंगामा, लोस अध्यक्ष ने दी सख्त चेतावनी
इसे भी पढ़ें : संसद के मॉनसून सत्र में विपक्ष का हंगामा, लोस अध्यक्ष ने दी सख्त चेतावनी
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत पहुंचे रजरप्पा, पिता शिबू सोरेन की अस्थियों का किया विसर्जन

