Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 02:40 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भोरे-भोर स्कूल के हॉस्टल में लगी भयंकर आ’ग, फिर…
झारखंड

भोरे-भोर स्कूल के हॉस्टल में लगी भयंकर आ’ग, फिर…

August 18, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
स्कूल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Latehar : लातेहार जिले में भोरे-भोर एक स्कूल के हॉस्टल में भयंकर आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि हॉस्टल के हॉल नंबर 5 में रखे सभी बेड और सामान जलकर राख हो गए। गनीमत रही कि इस हादसे में स्कूल की करीब 200 छात्राएं बाल-बाल बच गईं। यह हादसा बरियातू प्रखंड में स्थित बालिका आवासीय विद्यालय से सामने आई है।

सभी छात्राएं हॉस्टल में रहते है

मिली जानकारी के अनुसार बरियातू बालिका आवासीय विद्यालय में 200 से अधिक छात्राएं पढ़ती हैं और सभी हॉस्टल में रहती हैं। आज सुबह सभी छात्राएं पीटी के लिए हॉस्टल से बाहर मैदान में गई थीं। इसी दौरान हॉस्टल से धुआं निकलता दिखा और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। हॉल नंबर 5 में रखे बेड और अन्य सामान कुछ ही देर में जलकर राख हो गए। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता के कारण वे कामयाब नहीं हो सके।

auto

जिला शिक्षा पदाधिकारी पहुंचे स्पॉट पर

घटना की सूचना मिलते ही जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार स्पॉट पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, लेकिन मामले की पूरी जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस घटना में किसी भी छात्रा को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

नया भवन पिछले 5 साल से निर्माणाधीन

यह स्कूल झारखंड सरकार द्वारा संचालित है और वर्तमान में एक पुराने भवन में चल रहा है। स्कूल का नया भवन पिछले 5 साल से निर्माणाधीन है। हॉस्टल में जगह की कमी के साथ-साथ बिजली के तार भी काफी पुराने हैं। आशंका है कि पुराने तारों में शॉर्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ। छात्राओं ने बताया कि वे सुबह पीटी के लिए बाहर थीं, जिसके कारण बड़ा हादसा टल गया।

तैयार की जा रही वैकल्पिक व्यवस्था 

जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार ने मीडिया को बताया कि आग की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। हॉस्टल में रखे बेड और सामान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। फिलहाल, छात्राओं के रहने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। मामले की जांच जारी है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

इसे भी पढ़ें : अंतरिक्ष में इतिहास रचने वाले शुभांशु शुक्ला की आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअंतरिक्ष में इतिहास रचने वाले शुभांशु शुक्ला की आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात
Next Article बिहार में वोटर लिस्ट से हटाए गए 65 लाख लोगों के नाम जारी… देखें

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Headlines

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
Headlines

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.