अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन से राज्य पुलिस सेवा के नव-प्रोन्नत IPS अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में गुरुवार को हुई। मौके पर हाल ही में भारतीय पुलिस सेवा रैंक में पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों को इस अवसर पर औपचारिक रूप से सम्मानित किया गया।
इन अधिकारियों को मिला IPS रैंक
शिष्टाचार भेंट करने वालों में राम समद, रोशन गुड़िया, अविनाश कुमार, राजेश कुमार, मजरूल होदा और दीपक कुमार शामिल थे। सभी अधिकारियों को हाल ही में आईपीएस रैंक में पदोन्नति मिली है, जिसे उनके लंबे अनुभव और सेवा का परिणाम माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने पहनाई IPS बैच
मुख्यमंत्री ने सभी नव-प्रोन्नत अधिकारियों को आईपीएस की बैच पहनाकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि कठिन परिश्रम, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ किए गए कार्य का नतीजा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अधिकारी आगे भी पूरी निष्ठा के साथ राज्य की कानून व्यवस्था को मजबूत करेंगे।

मुख्य सचिव और डीजीपी रहे मौजूद
समारोह में मुख्य सचिव अविनाश कुमार और पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा भी उपस्थित रहीं। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने भी नव-प्रोन्नत आईपीएस अधिकारियों को बैच पहनाकर सम्मानित किया और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
सौहार्दपूर्ण रहा माहौल
कार्यक्रम के दौरान माहौल सहज और सकारात्मक रहा। नव-प्रोन्नत अधिकारियों ने मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों का आभार जताया और राज्य सेवा में पूरी ईमानदारी से काम करने का संकल्प दोहराया।

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत से डीजीपी तदाशा मिश्रा ने की मुलाकात

