अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन से झारखंड की नवनियुक्त डीजीपी तदाशा मिश्रा ने शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई। इस अवसर पर सीएम ने तदाशा मिश्रा को राज्य के डीजीपी के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति और पदस्थापन के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिस व्यवस्था को और बेहतर बनाने में उनके अनुभव का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि तदाशा मिश्रा के नेतृत्व में झारखंड पुलिस जनता के विश्वास पर खरी उतरेगी और अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी।
शिष्टाचार भेंट के दौरान राज्य की कानून व्यवस्था, पुलिस प्रशासन की कार्यशैली और भविष्य की प्राथमिकताओं को लेकर संक्षिप्त बातचीत भी हुई। मुलाकात के बाद तदाशा मिश्रा ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया और राज्य में प्रभावी, संवेदनशील और जवाबदेह पुलिसिंग के लिए प्रतिबद्धता दोहराई।
इसे भी पढ़ें : अपार्टमेंट के बाथरूम में मिली गार्ड की बॉडी, मुंह में ठूंसा था कपड़ा
इसे भी पढ़ें : ठिठुरती रातों में ‘भरोसे’ की चादर, NTPC की पहल दे गया सुकून
इसे भी पढ़ें : ACB ने विनय सिंह पर कसा शिकंजा, सील किया यह शोरूम
इसे भी पढ़ें : झारखंड में दिन में भी ठिठुरन, गुमला में टूटा 10 साल का रिकॉर्ड

