अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : बिहार सरकार ने आंगनवाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। CM नीतीश कुमार ने इनके मानदेय में वृद्धि का ऐलान किया है। इस फैसले से राज्यभर की हजारों आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को आर्थिक राहत मिलेगी और उनके काम को नया सम्मान मिलेगा। CM ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए लिखा – “राज्य में बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के पोषण एवं जीवन स्तर में सुधार करने में आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनकी इसी भूमिका का सम्मान करते हुये हमलोगों ने उनके मानदेय में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। अब आंगनबाड़ी सेविका का मानदेय 7,000 रूपये से बढ़ाकर 9,000 रूपये तथा आंगनबाड़ी सहायिका का मानदेय 4,000 रूपये से बढ़ाकर 4,500 रूपये करने हेतु विभाग को निदेशित किया गया है। नवम्बर 2005 में सरकार बनने के बाद से ही हमलोगों ने गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के पोषण तथा स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिये बड़े पैमाने पर काम किया है तथा इसके लिये समेकित बाल विकास परियोजना के माध्यम से 06 प्रकार की सेवायें प्रदान की जा रही हैं। इन सेवाओं को आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से लाभुकों को उपलब्ध कराने में आंगनबाड़ी सेविकाएं एवं सहायिकाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनके अहम योगदान को देखते हुये उनकी मानदेय राशि में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। इससे सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं का मनोबल बढ़ेगा तथा समेकित बाल विकास सेवायें और बेहतर होंगी।”
नया मानदेय
- आंगनवाड़ी सेविका : ₹7,000 से बढ़ाकर ₹9,000
- आंगनवाड़ी सहायिका : ₹4,000 से बढ़ाकर ₹4,500
सीएम नीतीश कुमार ने संबंधित विभाग को यह निर्णय तुरंत लागू करने का निर्देश दिया है।
उन्होंने बताया कि नवंबर 2005 में सरकार बनने के बाद से ही गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण सुधार को लेकर लगातार काम किया जा रहा है। इसके तहत समेकित बाल विकास परियोजना (ICDS) के माध्यम से 6 प्रकार की सेवाएं दी जाती हैं। आंगनवाड़ी केंद्रों के जरिए इन सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाने में सेविकाएं और सहायिकाएं अहम भूमिका निभाती हैं।
राज्य में बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के पोषण एवं जीवन स्तर में सुधार करने में आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनकी इसी भूमिका का सम्मान करते हुये हमलोगों ने उनके मानदेय में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। अब आंगनबाड़ी सेविका का मानदेय 7,000 रूपये से…
— Nitish Kumar (@NitishKumar) September 8, 2025
लंबे समय से थी मांग
मानदेय में बढ़ोतरी से न केवल सेविकाओं और सहायिकाओं को आर्थिक मजबूती मिलेगी बल्कि उनका मनोबल भी बढ़ेगा। सरकार का यह फैसला उनकी लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करता है। इसके साथ ही यह कदम महिला सशक्तिकरण और समाज में उनकी भूमिका को और मजबूत करेगा।
इसे भी पढ़ें : महिलाओं को जगाने निकली 250 गाड़ियां, CM ने किया रवाना… जानें

