Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 01:17 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सीएम सम्राट का राहुल गांधी पर हमला, बोले- कांग्रेस की राजनीति का आधार है झूठ और भ्रम
Headlines

सीएम सम्राट का राहुल गांधी पर हमला, बोले- कांग्रेस की राजनीति का आधार है झूठ और भ्रम

June 8, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीएम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति का आधार झूठ और भ्रम फैलाना है। जब देश विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा और वैश्विक नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब विपक्ष जनता को गुमराह करने के लिए अधूरी जानकारी और भ्रामक तथ्यों का सहारा ले रहा है। सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर बीजेपी की एक पोस्ट साझा करते हुए यह बात कही। बीजेपी की ओर से साझा किए गए पोस्ट में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का एक वीडियो भी शामिल है।

प्रोजेक्ट निकोबार को लेकर उठाए सवाल

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रोजेक्ट निकोबार जैसे दूरदर्शी और रणनीतिक महत्व वाले विषय पर राहुल गांधी द्वारा तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उनका कहना है कि यह परियोजना राष्ट्रीय सुरक्षा, समुद्री ताकत को मजबूत करने, क्षेत्रीय विकास को गति देने और स्थानीय समुदायों के हितों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि ऐसे महत्वपूर्ण विषयों को राजनीतिक नजरिए से देखने के बजाय राष्ट्रीय हित के संदर्भ में समझने की जरूरत है।

auto

कांग्रेस की राजनीति का आधार झूठ और भ्रम है।

जब देश विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा और वैश्विक नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब विपक्ष जनता को गुमराह करने के लिए आधे-अधूरे तथ्यों और भ्रामक नैरेटिव का सहारा ले रहा है।

प्रोजेक्ट निकोबार जैसे दूरदर्शी और रणनीतिक महत्व के विषय पर भी… https://t.co/MIEDVlKBZU

— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) June 8, 2026

देशहित के मुद्दों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए

सम्राट चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा और देश के विकास से जुड़े मुद्दों पर जिम्मेदार राजनीति की अपेक्षा की जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस लगातार ऐसे मुद्दों पर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है, जिससे जनता के बीच गलत संदेश जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश के दीर्घकालिक विकास और सुरक्षा को ध्यान में रखकर फैसले ले रही है। ऐसे में विपक्ष को तथ्यों के आधार पर चर्चा करनी चाहिए, न कि भ्रामक नैरेटिव खड़ा करने की कोशिश करनी चाहिए।

बीजेपी ने वीडियो शेयर कर साधा निशाना

बीजेपी द्वारा साझा किए गए पोस्ट में राहुल गांधी का एक वीडियो भी शामिल है, जिसमें प्रोजेक्ट निकोबार को लेकर उनकी टिप्पणियां दिखाई गई हैं। इसी पोस्ट को शेयर करते हुए सम्राट चौधरी ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि देश के महत्वपूर्ण और रणनीतिक विषयों पर राजनीति करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा, समुद्री हितों और विकास से जुड़े मुद्दों को राजनीतिक लाभ-हानि के नजरिए से देखना देशहित के खिलाफ है।

इसे भी पढ़ें : सड़क-पुल निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, होगा सुरक्षा ऑडिट : सीएम सम्राट

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleSSP ने रोका 15 थानेदारों का वेतन, 14 को दी चेतावनी… जानें क्यों
Next Article अवैध कोयला खनन पर CCL का छापा, JCB और ट्रैक्टर लेकर भागे लोग

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026
जॉब/एजुकेशन

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026
Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.