Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 04:27 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » SSP ने रोका 15 थानेदारों का वेतन, 14 को दी चेतावनी… जानें क्यों
Headlines

SSP ने रोका 15 थानेदारों का वेतन, 14 को दी चेतावनी… जानें क्यों

June 8, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
SSP
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Darbhanga : दरभंगा जिले में अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के निष्पादन और शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा के दौरान SSP जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी का सख्त रुख देखने को मिला। समीक्षा बैठक में कई थानों के कामकाज पर उन्होंने गंभीर नाराजगी जताई और साफ कहा कि पुलिसिंग में किसी तरह की ढिलाई अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के दौरान अलग-अलग थानों के प्रदर्शन की समीक्षा की गई। इस दौरान कई मामलों में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर एसएसपी ने जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

15 थानेदारों के वेतन पर अगले आदेश तक रोक

समीक्षा में पाया गया कि साल 2025 के मामलों में समर्पित आरोप पत्रों की कोर्ट रिसीविंग की संख्या काफी कम है। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए एसएसपी ने 15 थानेदारों के वेतन पर अगले आदेश तक रोक लगाने का निर्देश दिया। जिन थानों के प्रभारी पर यह कार्रवाई की गई है, उनमें लहेरियासराय, नगर, विश्वविद्यालय, सदर, सोनकी, बहादुरपुर, पतोर, विशनपुर, मोरो, केवटी, सिंहवाड़ा, बहेड़ा, बहेड़ी, बिरौल और घनश्यामपुर थाना शामिल हैं। एसएसपी ने कहा कि मामलों के अनुसंधान और आरोप पत्र से जुड़ी प्रक्रिया में किसी तरह की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी थानों को समयबद्ध तरीके से कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

auto

लंबित मामलों की भरमार पर SSP नाराज

बैठक के दौरान एक और गंभीर बात सामने आई। कई थानों में लंबित मामलों की संख्या, निष्पादित मामलों की तुलना में तीन गुना से भी ज्यादा पाई गई। इस पर एसएसपी ने कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित थानाध्यक्षों को तुरंत अपनी कार्यशैली में सुधार लाने को कहा। इस मामले में बहेड़ा, बहेड़ी, लहेरियासराय, सदर, विश्वविद्यालय, बहादुरपुर, केवटी, बिरौल, कमतौल, सिमरी, हायाघाट, घनश्यामपुर, मब्बी और विशनपुर थाना के थानाध्यक्षों को सख्त चेतावनी जारी की गई है।

शराब तस्करों के खिलाफ अभियान तेज करने का निर्देश

समीक्षा बैठक में जिले में चल रहे शराब विरोधी अभियान की भी विस्तार से चर्चा हुई। एसएसपी ने सभी थानेदारों को निर्देश दिया कि शराब तस्करों और अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती इलाकों और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए तथा सूचना तंत्र को और मजबूत बनाया जाए ताकि तस्करी की गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने बैठक के अंत में स्पष्ट संदेश दिया कि लंबित मामलों के निष्पादन, अनुसंधान की गुणवत्ता और अपराध नियंत्रण के मामलों में बेहतर प्रदर्शन करना सभी थानों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कमजोर प्रदर्शन, लापरवाही या कार्य में शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने सभी थानेदारों को लंबित मामलों का जल्द निपटारा करने, अनुसंधान की गुणवत्ता सुधारने और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इससे साफ है कि जिले में पुलिस व्यवस्था को अधिक जवाबदेह और सक्रिय बनाने के लिए प्रशासन अब सख्त कदम उठाने के मूड में है।

इसे भी पढ़ें : सीतामढ़ी-भागलपुर समेत कई जिलों में आंधी-बारिश, 15 जून से मानसून…

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकोल कंपनी के खिलाफ विस्थापितों का हल्ला बोल, 5वें दिन भी धरने पर डटे ग्रामीण
Next Article सीएम सम्राट का राहुल गांधी पर हमला, बोले- कांग्रेस की राजनीति का आधार है झूठ और भ्रम

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Headlines

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
Headlines

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.