Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 03:09 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » CM योगी गोरखपुर को देंगे न्यू ईयर गिफ्ट… जानें क्या
Headlines

CM योगी गोरखपुर को देंगे न्यू ईयर गिफ्ट… जानें क्या

January 1, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
गोरखपुर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Gorakhpur : CM योगी आदित्यनाथ गोरखपुर को करीब 1533 करोड़ रुपये का न्यू ईयर गिफ्ट देंगे। वह 2 जनवरी (गुरुवार) को 1478 करोड़ 80 लाख 68 हजार रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास तथा 53 करोड़ 73 लाख 66 हजार रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण और शिलान्यास के ये कार्यक्रम जनता इंटर कॉलेज चरगांवा में गुरुवार को दोपहर बाद होंगे।

लोकार्पित होने वाली विकास परियोजनाओं में राजकीय कृषि विद्यालय चरगांवा के नवीन प्रशासनिक भवन, इसी विद्यालय में किसान हॉस्टल, नथमलपुर में क्षेत्रीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला का निर्माण और राप्ती नदी पर नौसढ़ से कालेसर तक 6 किमी तटबंध के सुदृढ़ीकरण के कार्य शामिल हैं। जबकि शिलान्यास वाली परियोजनाओं में गोरखपुर-लखनऊ राजमार्ग पर राप्ती नदी के अप और डाउन स्ट्रीम पर नए पुल, गोरखपुर-पिपराइच फोरलेन मार्ग, चारफाटक-असुरन फोरलेन मार्ग तथा गोरखपुर-खजनी-सिकरीगंज मार्ग के चौड़ीकरण के कार्य सम्मिलित हैं।

auto

9.88 करोड़ रुपये की लागत से बना है प्रशासनिक भवन, छात्रावास के निर्माण पर आई है 9.08 करोड़ रुपये की लागत

कृषि क्षेत्र की प्रगति और अन्नदाता किसानों के हित के प्रति संवेदनशील रहने वाले CM योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के चरगांवा में नव वर्ष के दूसरे दिन (2 जनवरी) नवीनीकृत राजकीय कृषि विद्यालय के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन और छात्रावास (किसान हॉस्टल) का लोकार्पण करेंगे। इस कृषि विद्यालय में कृषि से जुड़े मास्टर ट्रेनरों, कमर्चारियों और प्रगतिशील किसानों को प्रशिक्षण दिया जाता है। राजकीय कृषि विद्यालय के नए प्रशासनिक भवन के निर्माण पर 9.88 करोड़ रुपये तथा किसान हॉस्टल के निर्माण पर 9.08 करोड़ रुपये की लागत आई है। इन दोनों निर्माण कार्यों का शिलान्यास CM योगी आदित्यनाथ ने 21 मार्च 2021 को किया था। मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार मीना के मुताबिक इस राजकीय कृषि विद्यालय के नवीनीकृत हो जाने से अधिक संख्या में किसानों को खेती किसानी की नवीनतम जानकारियों से रूबरू कराया जा सकेगा। पूर्व के भवन में मात्र 80 लोग ही प्रशिक्षण प्राप्त कर पाते थे। नई बिल्डिंग में 200 लोग प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जुड़ सकेंगे। चरगांवा में स्थित राजकीय कृषि विद्यालय की स्थापना 1932 में की गई थी। तब इस विद्यालय से कृषि डिप्लोमा की पढ़ाई होती थी। प्रदेश में कृषि स्नातकों की संख्या पर्याप्त हो जाने के कारण 1984 में यहां कृषि डिप्लोमा कोर्स बंद कर दिया गया। डिप्लोमा कोर्स बंद होने के बाद राजकीय कृषि विद्यालय द्वारा कृषि विभाग के कर्मचारियों, प्रगतिशील किसानों तथा किसान विद्यालय के मास्टर ट्रेनरों को अद्यतन कृषि तकनीकी का प्रशिक्षण दिया जाता है। वर्तमान में इस राजकीय कृषि विद्यालय के कार्यक्षेत्र में गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़, वाराणसी और विंध्याचल मंडल के 17 जिले सम्मिलित हैं।

24.44 करोड़ रुपये से बना है क्षेत्रीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला

CM के हाथों लोकार्पित होने वाले क्षेत्रीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला के निर्माण पर 24 करोड़ 43 लाख 63 हजार रुपये खर्च हुए हैं। इस प्रयोगशाला में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की तरफ से खाद्य पदार्थों एवं दवाओं के नमूनों की जांच की जाएगी। इस प्रयोगशाला का फायदा पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों को मिलेगा।

10.28 करोड़ रुपये खर्च कर किया गया राप्ती नदी पर नौसढ़-कालेसर तटबंध के सुदृढ़ीकरण

राप्ती नदी पर नौसढ़ से कालेसर तक गोरखपुर रोड के समानांतर स्थित तटबंध पर 6 किलोमीटर की लंबाई में सुदृढ़ीकरण का कार्य कराया गया है। इस पर 10 करोड़ 27 लाख 58 हजार रुपये की लागत आई है।

रोड कनेक्टिविटी मजबूत करने की परियोजनाओं पर खर्च होंगे 1479 करोड़ रुपये

CM योगी आदित्यनाथ के हाथों जिन चार परियोजनाओं का शिलान्यास होगा, वे सभी रोड कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण हैं। इन चारों परियोजनाओं पर करीब 1479 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इनका विवरण निम्नवत है-

-लखनऊ-गोरखपुर मार्ग, अप स्ट्रीम पर स्थित राप्ती नदी सेतु एनएच-28 के राजघाट पर अतिरिक्त दो लेन के नदी सेतु, पहुंच मार्ग, सुरक्षात्मक कार्य एवं भूमि अध्याप्ति कार्य (लागत- 103 करोड़ 92 लाख 76 हजार रुपये)।

-लखनऊ-गोरखपुर मार्ग, डाउन स्ट्रीम पर स्थित राप्ती नदी सेतु एनएच-28 के राजघाट पर अतिरिक्त दो लेन के नदी सेतु, पहुंच मार्ग, सुरक्षात्मक कार्य एवं भूमि अध्याप्ति कार्य (लागत- 117 करोड़ 99 लाख 84 हजार रुपये)।

-गोरखपुर-पिपराइच मार्ग का 19.485 किमी लंबाई में फोरलेन में चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण (लागत- 917 करोड़ 40 लाख रुपये)।

-चारफाटक-असुरन मार्ग का 2.60 किमी लंबाई में फोरलेन में चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण (लागत- 278 करोड़ 89 लाख 13 हजार रुपये)।

-गोरखपुर-खजनी-सिकरीगंज मार्ग का 13 किमी लंबाई में चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण (लागत- 60 करोड़ 58 लाख 95 हजार रुपये)।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में 9 IPS अधिकारियों का प्रमोशन, तीन इधर से उधर

इसे भी पढ़ें : ALERT : रांची में 2 जनवरी को नहीं आयेगा सप्लाई वाला पानी… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : एक्शन मोड में मंत्री चमरा लिंडा, बोले- काम नहीं तो रोक दी जायेगी सैलरी

इसे भी पढ़ें : नक्सलियों की रीढ़ तोड़ी झारखंड पुलिस, 2024 में और क्या-क्या किया… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराजधानी में हुई ठंड की वृद्धि, छाया रहेगा कोहरा
Next Article नये साल के पहले रोज हजारीबाग के इस इलाके में मातम… जानें क्यों

Related Posts

Headlines

दरोगा भर्ती और BPSC 70वीं परीक्षा को लेकर पटना में बवाल, सड़कों पर उतरे अभ्यर्थी

September 15, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Headlines

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दरोगा भर्ती और BPSC 70वीं परीक्षा को लेकर पटना में बवाल, सड़कों पर उतरे अभ्यर्थी

September 15, 2026

कामकाजी महिलाओं के आत्मसम्मान से कोई समझौता नहीं, HASP में हुई पॉश ट्रेनिंग

September 15, 2026

राशिफल @ 15 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 15, 2026

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.