Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 8 May, 2026 • 11:19 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार से इन देशों के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान सेवा, नीतीश सरकार का बड़ा फैसला
Headlines

बिहार से इन देशों के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान सेवा, नीतीश सरकार का बड़ा फैसला

August 26, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बिहार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : बिहार से अब जल्द ही विदेशों के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। नीतीश सरकार ने पांच अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर उड़ान सेवा शुरू करने का ऐलान किया है। इसका उद्देश्य बिहार को दुनिया से सीधा जोड़ना और राज्य की अंतरराष्ट्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करना है। अपर मुख्य सचिव (मंत्रिमंडल सचिवालय) एस. सिद्धार्थ ने जानकारी दी कि सरकार ने इसके लिए व्यवहार्यता अंतर निधि (VGF) की व्यवस्था की है। वीजीएफ के तहत एयरलाइंस कंपनियों को वित्तीय सहायता दी जाएगी ताकि वे अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर आसानी से उड़ान शुरू कर सकें। उन्होंने कहा कि यह सहायता केवल उन विमानों को दी जाएगी जिनकी सीट क्षमता कम से कम 150 यात्री होगी। सरकार ने एयरलाइंस कंपनियों से बिड आमंत्रित करने के लिए पत्र भेज दिया है और पूरी प्रक्रिया निविदा के माध्यम से पूरी की जाएगी।

बिहार चारों दिशाओं से जुड़ेगा

राज्य सरकार की मंजूर नीति के तहत बिहार को चारों दिशाओं से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जोड़ा जाएगा।

  • उत्तर में नेपाल (काठमांडू)
  • दक्षिण में कोलंबो (श्रीलंका)
  • पूर्व में सिंगापुर
  • पश्चिम में शारजाह (यूएई)

अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने बताया कि पटना का जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भौगोलिक दृष्टि से बिहार को एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय ट्रैवल और ट्रेड सेंटर बना सकते हैं। अब केवल इंतजार है कि एयरलाइंस कंपनियां इन आकर्षक रूट्स पर कब उड़ानें शुरू करती हैं।

जानिए, किन रूट्स पर कितनी मिलेगी वीजीएफ फंडिंग

  • पटना–काठमांडू : ₹5 लाख प्रति राउंड ट्रिप
  • गया–शारजाह : ₹10 लाख प्रति राउंड ट्रिप
  • गया–बैंकॉक : ₹10 लाख प्रति राउंड ट्रिप
  • गया–कोलंबो : ₹10 लाख प्रति राउंड ट्रिप
  • गया–सिंगापुर : ₹10 लाख प्रति राउंड ट्रिप

नीतीश सरकार के इस फैसले से बिहार के यात्रियों को विदेश जाने में सुविधा होगी, साथ ही राज्य को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापार और पर्यटन के क्षेत्र में भी बड़ा फायदा मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें : नीतीश कैबिनेट में 26 अहम प्रस्तावों पर मुहर, कौन-कौन से… देखें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदिशोम गुरु को घोषित किया जाये ‘राज्य पिता’, JMM ने उठाई मांग
Next Article AI से हेल्थ एडवाइस लेना खतरनाक, यह केस बना बड़ा सबक

Related Posts

Headlines

सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार, किसे मिला कौन सा विभाग… देखें लिस्ट

May 7, 2026
Headlines

मामूली सी बात पर सड़क पर बहा खू’न, 24 घंटे में खुलासा कर गये SP… देखें वीडियो

May 7, 2026
Headlines

चलती ट्रेन में पिस्तौल लहराकर मचाया आतंक, RPF ने निकाल दी हेकड़ी

May 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 08 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 8, 2026

ऊर्जा निगम में बहाली का रास्ता साफ, अजय बोले- पहले पुराने कर्मियों का हक

May 7, 2026

सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार, किसे मिला कौन सा विभाग… देखें लिस्ट

May 7, 2026

मामूली सी बात पर सड़क पर बहा खू’न, 24 घंटे में खुलासा कर गये SP… देखें वीडियो

May 7, 2026

चलती ट्रेन में पिस्तौल लहराकर मचाया आतंक, RPF ने निकाल दी हेकड़ी

May 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.