अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ramgarh : BAU यानी बिरसा कृषि विश्वविद्यालय रांची के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उमाशंकर वर्मा (यूएस वर्मा) ने बुधवार सुबह दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नेमरा स्थित आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।
डॉ. वर्मा लंबे समय से शिबू सोरेन के निजी चिकित्सक रहे हैं। वे वर्षों तक गुरुजी के स्वास्थ्य का ध्यान रखते रहे और जब भी कोई आपातकालीन या गंभीर स्वास्थ्य समस्या आती, उन्हें आवास पर बुलाकर इलाज कराया जाता था। कई बार कठिन परिस्थितियों में भी डॉ. वर्मा ने अपने उपचार से गुरुजी की सेहत सुधारने में सफलता पाई थी।
श्रद्धांजलि देते हुए डॉ. वर्मा ने कहा कि गुरुजी के निधन से वे बेहद व्यथित हैं। उन्होंने नम आंखों से श्रद्धासुमन अर्पित किए और 2 मिनट का मौन रखकर उनके प्रति सम्मान प्रकट किया। डॉ. वर्मा ने कहा कि शिबू सोरेन न केवल एक महान नेता थे, बल्कि उनके लिए परिवार जैसा स्नेह रखने वाले व्यक्ति भी थे। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि गुरुजी की आत्मा को परम शांति मिले और उनके विचार व आदर्श समाज को आगे बढ़ाने में प्रेरणा देते रहें।

इसे भी पढ़ें : राजधानी में 22 थानों के 150 पुलिसकर्मियों की SP ने रोकी सैलरी… जानें क्यों

