अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ramgarh : दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध भोज के कार्यक्रम को लेकर उनके पैतृक गांव नेमरा में भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है। इसको लेकर नेमरा पहुंचने वाले सड़कों पर भारी गाड़ियों की नो एंट्री कर दी गयी है। 16 अगस्त को ओरमांझी ब्लॉक चौक से सिकिदरी होते हुए गोला (रामगढ़) के तरफ जाने वाले मार्ग पर सुबह 6 बजे से रात के 12 बजे तक छोटे-बड़े मालवाहक वाहनों की एंट्री पर पूरी तरह से रोक रहेगी। वहीं, 16 अगस्त को ही सिल्ली, मुरी से होते हुए गोला (रामगढ़) जाने वाले मार्ग पर भोर के 6 बजे से रात के 12 बजे तक छोटे-बड़े मालवाहक वाहनों की एंट्री पर पूरी तरह रोक रहगी।
मिली जानकारी के अनुसार श्राद्ध भोज में करीब पांच लाख लोगों के जुटने की उम्मीद जतायी गयी है। इसके ही मद्देनजर तैयारी भी की जा रही है। पांच लाख लोगों के लिए श्राद्ध भोज की व्यवस्था करने का फैसला लिया गया है। चार पंडाल में लोगों के बैठने की व्यवस्था की जायेगी, सभी पंडाल के पास ही रसोई घर बनाये गये हैं। घर की बाड़ी में विशेष अतिथियों के लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही है।
इसे भी पढ़ें : रिटायर्ड दारोगा के बेटे ने पत्नी पर लगाया अवैध संबंध का इल्जाम, फिर…
इसे भी पढ़ें : राजधानी में कल बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था, इन सड़कों पर नो एंट्री… जानें

