अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने PM नरेंद्र मोदी के देश के नाम संबोधन का समर्थन करते हुए इसे “नए भारत का दृढ़ निश्चय” बताया है। अपने एक्स पोस्ट में चंपाई सोरेन ने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि भारत अब आतंकवाद को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने लिखा कि… “पाकिस्तान से कोई भी बातचीत केवल पाक अधिकृत कश्मीर और आतंकवाद के मुद्दे पर होगी। मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का हवाला देते हुए चेतावनी दी कि भविष्य में भारत पर हमला करने की कोशिश करने वाले आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारा जाएगा, चाहे सीमाएं बीच में हों या नहीं। प्रधानमंत्री ने यह भी साफ किया कि परमाणु हथियारों के नाम पर भारत को ब्लैकमेल नहीं किया जा सकता। आतंक और व्यापार एक साथ नहीं चल सकते, और अब पानी और खून भी एक साथ नहीं बहेंगे, यह बयान उन्होंने दृढ़ता से दिया। सोरेन ने कहा कि यह कोई कोरी घोषणा नहीं, बल्कि भारत की नई रणनीतिक सोच है, जिसे पूरी दुनिया ने हाल के दिनों में देखा है। हमारी सेनाएं देश की सुरक्षा में पूरी तरह सक्षम हैं। अब याचना नहीं, रण होगा।”
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने आज स्पष्ट कर दिया कि भारत आतंकवाद को बर्दास्त नहीं करेगा। पाकिस्तान से अगर कोई बातचीत होगी तो वह सिर्फ #POK तथा आतंकवाद के मुद्दे पर होगी।
उन्होंने साफ किया कि #OperationSindoor की तर्ज पर, भविष्य में देश पर हमले का दुस्साहस करने…
— Champai Soren (@ChampaiSoren) May 12, 2025
इसे भी पढ़ें : IPL 2025 फिर 17 मई से होगा शुरू, देखें पूरा शेड्यूल
इसे भी पढ़ें : Air India और Indigo ने रद्द की आज कई शहरों के लिए फ्लाइट
इसे भी पढ़ें : तमिल सुपरस्टार विशाल कृष्ण रेड्डी अस्पताल में भर्ती
इसे भी पढ़ें : दिल्ली के रेड लाइट एरिया में बिकने वाली थी बिहार की नाबालिग, ऐन वक्त पर…
इसे भी पढ़ें : क्या है किराना हिल्स, जिस पर हमले से घबराया पाकिस्तान और सीजफायर के लिए लगाई गुहार
इसे भी पढ़ें : रांची के लड़के ने पोस्ट किया ‘गजवा-ए-हिंद’, फिर पुलिस ने जो किया… जानें
इसे भी पढ़ें : राजनाथ बोले- भारतीय सेनाओं की धमक उस रावलपिंडी तक सुनी गई, जहां…
इसे भी पढ़ें : रांची के मुर्गा मैदान में गंदा धंधा, एक धराया

