Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 08:57 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जन सुराज में कई दिग्गज नेताओं की एंट्री, प्रशांत किशोर CM को ले बोल गये बड़ी बात
Headlines

जन सुराज में कई दिग्गज नेताओं की एंट्री, प्रशांत किशोर CM को ले बोल गये बड़ी बात

August 1, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
जन सुराज
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : जन सुराज के सूत्रधार और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने शनिवार को पटना में आयोजित एक भव्य मिलन समारोह में बड़ा राजनीतिक दावा किया। उन्होंने कहा कि नवंबर के बाद जदयू के नेता और कार्यकर्ता जन सुराज की ओर रुख करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि अब तो वे भी पीले रंग की बस में घूमने लगे हैं और उनके पोस्टर भी पीले हो चुके हैं, जिससे लोग समझ रहे हैं कि उनका अगला रास्ता जन सुराज की ओर है।

प्रशांत किशोर ने साफ किया कि उनका उद्देश्य किसी पार्टी का विरोध करना नहीं है, बल्कि बिहार में बेहतर व्यवस्था स्थापित करना है। उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि बिहार भी कर्नाटक और गुजरात की तरह विकास करे। हम ऊपरवाले की प्रेरणा से काम कर रहे हैं।” उन्होंने भाजपा पर परोक्ष रूप से टिप्पणी करते हुए कहा कि जिनके ‘चाल, चरित्र और चेहरे’ की बात होती थी, अब वही चेहरे जन सुराज में नजर आ रहे हैं।

auto

भाजपा सहित कई दलों के नेता जन सुराज में शामिल

पटना के बेली रोड स्थित शेखपुरा हाउस में आयोजित मिलन समारोह में कई राजनीतिक दलों के बड़े नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता जन सुराज में शामिल हुए। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री और भूमिहार-ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा, भाजपा महिला प्रदेश उपाध्यक्ष रहीं विनीता मिश्रा, समस्तीपुर के युवा उद्यमी चेतना झांब सहित अन्य प्रमुख चेहरे मौजूद रहे।

जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने सभी नए सदस्यों का पीला गमछा पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों को अब यह भरोसा हो गया है कि उनकी समस्याओं का समाधान सिर्फ Jan Suraaj ही कर सकती है।

कार्यकर्ताओं की कब्रगाह बन गई है भाजपा : सुधीर शर्मा

भाजपा छोड़कर जन सुराज से जुड़े सुधीर शर्मा ने कहा, “मैंने अपनी जवानी भाजपा को दी, लेकिन अब यह पार्टी जमीनी कार्यकर्ताओं की कब्रगाह बन गई है। बिहार में अब राजद-1 और राजद-2 के बीच सत्ता की लड़ाई हो रही है, जबकि जन सुराज बिहार की जनता के लिए एक मजबूत विकल्प बनकर उभर रहा है।”

बिहार को उसका गौरव लौटाना है : चेतना झांब

जन सुराज से जुड़ीं समस्तीपुर निवासी युवा उद्यमी चेतना झांब ने कहा कि बिहार के लोग आज दुनिया भर में नेतृत्व कर रहे हैं, अब समय है कि बिहार को भी नेतृत्व मिले। उन्होंने प्रशांत किशोर के नेतृत्व में पाटलिपुत्र को उसका खोया हुआ गौरव लौटाने की बात कही।

पार्टी में शामिल होने वाले अन्य प्रमुख लोग

Jan Suraaj में आज शामिल होने वालों में शामिल हैं:

  • पल्लव कुमार सिंह (भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी)
  • डॉ. शशि शेखर शर्मा (गोपालगंज के प्रसिद्ध चिकित्सक)
  • डॉ. सोमेंद्र कुमार सिंह (दिल्ली विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर, सीतामढ़ी निवासी)
  • उमाशंकर दास शास्त्री (पटना महावीर मंदिर के पूर्व मुख्य पुजारी)
  • अमितेश कुमार (सारण निवासी अकादमिक कार्यकर्ता)
  • विश्वजीत भारती (कटिहार के सामाजिक कार्यकर्ता)
  • रिंकू गिरी (उद्यमी)
  • राजेश कुमार मिश्रा (पटना हाई कोर्ट के वकील)
  • अजय गिरी (पश्चिम चंपारण के पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष)

इनके साथ-साथ विभिन्न जिलों से सैकड़ों कार्यकर्ताओं और सामाजिक-राजनीतिक हस्तियों ने भी जन सुराज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी का कहना है कि यह सिलसिला आने वाले दिनों में और तेज होगा।

इसे भी पढ़ें : पटना में कल होगा “पीएम किसान उत्सव दिवस”, प्रधानमंत्री बांटेंगे 20वीं किस्त

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड विस मॉनसून सत्र में अध्यक्ष बोले- सदन में हो स्वस्थ बहस
Next Article समोसा खरीदने होटल में घुसे बुजुर्ग, बाहर उचक्कों ने कर दिया कांड

Related Posts

झारखंड

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026
Headlines

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026
बिहार

‘बप्पा’ के उत्सव के लिए सुरसंड तैयार… सात दिन सजेगा दरबार, तगड़ी होगी सुरक्षा 

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.