अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Chauparan (Krishna Paswan) : चौपारण के CHC यानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर सतीश कुमार को ACB ने गिरफ्तार किया है। डॉक्टर सतीश कुमार को महज चार हजार रुपये लेते रंगेहाथों अरेस्ट किया गया है। उनके खिलाफ उज्जवल सिन्हा नाम के एक शख्स ने ACB में शिकायत की थी। उज्जवल सिन्हा दादपुर गांव के रहने वाले हैं। वे स्वास्थ्य विभाग की ममता वाहन योजना के तहत एंबुलेंस सेवा अस्पताल में देते हैं। उज्ज्वल सिन्हा ने ACB को बताया कि तीन-चार महीने से उनके एंबुलेंस का बिल बकाया है। करीब 25 हजार रुपये का बिल पास करने के एवज में डॉ सतीश उनसे चार हजार रुपये बतौर घूस मांग रहे थे। ACB ने जांच में मामला सही पाया और फिर घूसखोर डॉ सतीश कुमार को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। तय रकम उज्जवल सिन्हा के हाथों डॉक्टर के पास भिजवाये गये। जैसे ही डॉ सतीश ने रिश्वत के पैसों को अपने हाथों में पकड़ा, वहां मौजूद ACB की टीम ने उसे धर दबोचा।
बता दें कि ममता वाहन योजना के तहत गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों को अस्पताल लाने-ले जाने की सुविधा दी जाती है, जिसका भुगतान सरकारी बजट से होता है। इस घटना से इलाके में आक्रोश है। लोगों ने मांग की है कि भ्रष्ट अधिकारियों पर कड़ी सजा हो, ताकि सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता बनी रहे और जनता को इसका पूरा लाभ मिले।
इसे भी पढ़ें : महिला को लूटकर नशा के पीछे उड़ा रहा था माल, पुलिस ने दबोचा
इसे भी पढ़ें : लड़कियों को मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने के लिए वरदान बनी यह योजना
इसे भी पढ़ें : बहनोई के IAS बनते ही बढ़ गयी एक रेंजर की हनक, विभाग में करने लगा खेला
इसे भी पढ़ें : नीतीश कैबिनेट में 24 प्रस्तावों पर मुहर, मां सीता की जन्मस्थली का 883 करोड़ से होगा विकास
इसे भी पढ़ें : झारखंड में लगातार बारिश से हो रहे नुकसान पर है सरकार की नजर : CM हेमंत

