Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 08:24 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » चार डॉक्टर बर्खास्त, पांच साल में एक करोड़ नौकरी, नीतीश कैबिनेट में 30 प्रस्ताव पास
Headlines

चार डॉक्टर बर्खास्त, पांच साल में एक करोड़ नौकरी, नीतीश कैबिनेट में 30 प्रस्ताव पास

July 15, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
नीतीश
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : CM नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में 30 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। इस बैठक के बाद अपर मुख्य सचिव (एसीएस) एस. सिद्धार्थ ने प्रेस वार्ता कर कई अहम फैसलों की जानकारी दी।

पांच साल में एक करोड़ रोजगार देने का लक्ष्य

राज्य सरकार ने अगले पांच वर्षों में एक करोड़ नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए विकास आयुक्त की अध्यक्षता में 12 सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति बनाई जाएगी, जो सभी संभावनाओं और विकल्पों पर विचार कर सरकार को सुझाव देगी। इसका उद्देश्य युवाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।

Advertisement Advertisement

पटना मेट्रो प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी

पटना मेट्रो रेल परियोजना के तहत प्रायोरिटी कॉरिडोर के रखरखाव के लिए 179.37 करोड़ रुपये की राशि सेवा कर रहित आधार पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (DMRC) को दी जाएगी। साथ ही तीन कार सिंगल ट्रेन सेट को किराए पर लेने के लिए तीन साल के लिए 21.15 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

बिहार व्यवसायी दुर्घटना मृत्यु अनुदान योजना को मंजूरी

राज्य सरकार ने ‘बिहार व्यवसायी दुर्घटना मृत्यु अनुदान योजना’ को स्वीकृति दी है। इसके तहत राज्य के निबंधित नॉन-कॉरपोरेट करदाताओं की दुर्घटना में मौत होने पर उनके आश्रितों को 5 लाख रुपये का अनुदान मिलेगा।

बम निरोधक दस्ते को जोखिम भत्ता

बम निरोधक दस्ते के कर्मचारियों को उनके मूल वेतन का 30% जोखिम भत्ता मिलेगा। यह अधिकतम 25,000 रुपये प्रति व्यक्ति तक होगा।

न्यायिक अधिकारियों को मिलेगा वार्षिक वेतन वृद्धि लाभ

बिहार न्यायिक सेवा के पदाधिकारियों को वर्ष 2016 से राज्यकर्मियों के अनुरूप वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा।

चार डॉक्टर बर्खास्त

स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत चार चिकित्सा पदाधिकारियों को अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण बर्खास्त कर दिया गया है। इनमें डॉ. चंदना कुमार, डॉ. कृतिका सिंह, डॉ. निमिषा रानी और एक अन्य सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी शामिल हैं।

और किन-किन प्रस्तावों पर मुहर लगी है… देखें लिस्ट

कैबिनेट के इन फैसलों को राज्य सरकार की युवाओं, व्यवसायियों और कर्मियों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : नीतीश कैबिनेट में 24 प्रस्तावों पर मुहर, मां सीता की जन्मस्थली का 883 करोड़ से होगा विकास

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleखूंखार लवलेश गंझू ने डाला हथियार, SP बोले- बचे-खुचे भी करें सरेंडर, नहीं तो…
Next Article शुभांशु शुक्ला 18 दिन बाद लौटे धरती पर, सही-सलामत हुई लैंडिंग… देखें वीडियो

Related Posts

Headlines

रजरप्पा में छात्रा के कपड़े फाड़ ते’जाब से ज’लाने की दी धमकी, संदेही गुनहगार सलाखों के पीछे

April 28, 2026
Headlines

सीएम ने लिया सिरमटोली-कांटा टोली फ्लाईओवर का अपडेट, भू-अर्जन जल्द पूरा करने का आदेश

April 27, 2026
Headlines

शहीदों के बच्चों के लिए बनेगा आवासीय विद्यालय, सीएम ने मांगी रिपोर्ट

April 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रजरप्पा में छात्रा के कपड़े फाड़ ते’जाब से ज’लाने की दी धमकी, संदेही गुनहगार सलाखों के पीछे

April 28, 2026

राशिफल @ 28 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 28, 2026

ब्लैक कॉफी के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, लिवर से दिमाग तक असर

April 27, 2026

सीएम ने लिया सिरमटोली-कांटा टोली फ्लाईओवर का अपडेट, भू-अर्जन जल्द पूरा करने का आदेश

April 27, 2026

शहीदों के बच्चों के लिए बनेगा आवासीय विद्यालय, सीएम ने मांगी रिपोर्ट

April 27, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.