अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा और गैंगस्टर प्रिंस खान ने आपस में हाथ मिला लिया है। दोनों मिलकर बड़ा-बड़ा खेला कर रहे हैं। दोनों के इशारे पर राजधानी रांची में पाकिस्तान से हथियार और गोलाबारूद मंगवाया जा रहा है। मौत के यह सामान मंगवाने के लिये ड्रोन का इस्तेमाल किया जाता है। पाकिस्तान से हथियार पंजाब के मोगा तक ड्रोन के जरिये पहुंचता है। इसके बाद रांची सहित देश के अलग-अलग हिस्सों तक उन्हें पहुंचाने का टास्क खूबसूरत लड़कियों को सौंपा जाता है। इन हथियारों का इस्तेमाल बड़े-बड़े कारोबारियों, पूंजीपतियों और व्यवसायियों को डरा-हड़का कर रंगदारी और लेवी वसूलने के लिए किया जाता है। इसके बाद उगाही की गयी रकम को UAE में बैठे गैंगस्टर प्रिंस खान तक पहुंचाया जाता है। प्रिंस खान उन पैसों को UAE से पाकिस्तान भेजता है। जिससे वहां बैठे सुजीत और प्रिंस के गुर्गे हथियार खरीदकर उसे भारत भेजते हैं। यह सनसनीखेज खुलासा आज यानी बुधवार को रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने किया है।
एसपी पारस राणा बताया कि रांची की सदर पुलिस ने गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में रिया सिन्हा के अलावा कांके थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के पास रहने वाले इनामुल हक उर्फ बबलु खान, चंदवे बस्ती का रहने वाला मो सेराज उर्फ मदन, पंडरा ओपी क्षेत्र के विद्यानगर का रहने वाला रवि आनंद उर्फ सिंघा और खुंटी के कर्रा थाना क्षेत्र के घुनसूली बस्ती का रहने वाला मो शाहिद उर्फ अफरीदी खान शामिल है। इन लोगों की सफारी कार से तीन पिस्टल, सात मैगजीन, 13 गोली और एक आईफोन समेत आधा दर्जन मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है।
सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि सुजीत सिन्हा के संगठन KSS यानी कोयलांचल शांति सेना के लोग लगातार शहर के व्यवसायियों और कारोबारियों को फोन पर रंगदारी की डिमांड कर रहे थे। इसको लेकर रांची एसएसपी राकेश रंजन ने संगठन के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दे रखा है। इसी बीच इंफॉर्मेशन मिली कि चुट्ट ओवर ब्रिज के नीचे एक काले रंग की सफारी कार में कुछ गुंडे हथियार के साथ बैठे हुए हैं। कोई बड़ा क्राइम करने वाले हैं। मिली इंफॉर्मेशन पर सदर डीएसपी संजीव बेसरा के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया। सदर थानेदार कुलदीप कुमार की लीडरशिप में टीम ने बताये गये लोकेशन पर रेड मारी और चार अपराधियों… इनामुल हक उर्फ बबलु खान, रवि आनंद उर्फ सिंघा, मो. शाहिद उर्फ अफरीदी खान और मो सेराज उर्फ मदन को दबोच लिया। उनकी निशानदेही पर सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा को भी गिरफ्तार किया गया। सुनें क्या बता गया सिटी एसपी पारस राणा…
खूबसूरत लड़कियों के जरिये हथियार झारखंड मंगवाता था गैंगस्टर सुजीत सिन्हा और प्रिंस खान, रांची के सिटी एसपी SP पारस राणा खोल गये चौंकाने वाला राज… देखें pic.twitter.com/65wZutucto
— News Samvad (@newssamvaad) October 22, 2025
Also Read : फर्जी एआई कंटेंट पर चलेगा सरकार का हंटर, अब करना होगा यह काम

