Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 18 September, 2026 • 05:56 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर क्रै’श, पायलट सहित सभी यात्रियों की मौ’त
Headlines

रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर क्रै’श, पायलट सहित सभी यात्रियों की मौ’त

June 15, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
हेलीकॉप्टर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

RudraPrayag : उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हुआ है। रविवार सुबह केदारनाथ रूट पर एक हेलीकॉप्टर गौरीकुंड के पास क्रैश हो गया। यह हेलीकॉप्टर श्री केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी जा रहा था। इस हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक 23 महीने का बच्चा भी शामिल है।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह 5:30 बजे हुआ। आर्यन कंपनी का हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण क्रैश हुआ। नोडल अधिकारी राहुल चौबे और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने इस घटना की पुष्टि की है। हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की सूचना गौरीकुंड के ऊपर घास काट रही नेपाली महिलाओं ने दी।

auto

मृतकों में जयसवाल परिवार के सदस्य शामिल हैं, जो महाराष्ट्र के निवासी हैं। इस परिवार में दंपती राजकुमार जयसवाल, श्रद्धा जयसवाल और उनका बच्चा काशी जयसवाल शामिल हैं। इसके अलावा, स्थानीय निवासी विनोद नेगी, विक्रम सिंह रावत और कैप्टन राजीव भी हादसे का शिकार हुए हैं। विक्रम सिंह रावत बीकेटीसी के कर्मचारी थे। सभी शवों के बुरी तरह से जलने की सूचना है, और बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर गौरी माई खर्क के ऊपर जंगल में गिरा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर अत्यंत दुःखद है। एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन और अन्य रेस्क्यू दल राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं। उन्होंने बाबा केदार से सभी यात्रियों की सकुशलता की कामना की है।

जनपद रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन एवं अन्य रेस्क्यू दल राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं।

बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूँ।

— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) June 15, 2025

इसे भी पढ़ें : नाबालिग के साथ गलत काम कर वीडियो बना किया वायरल, फिर…

इसे भी पढ़ें : मजदूर के बेटे सत्यम ने नीट परीक्षा में मारी बाजी, जानें उसका रैंक

इसे भी पढ़ें : हथियार के दम पर माल कमाने की प्लानिंग पर पुलिस ने फेरा पानी… जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : कुख्यात संदीप थापा की एक और कार व 15 लाख की बाइक जब्त

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनाबालिग के साथ गलत काम कर वीडियो बना किया वायरल, फिर…
Next Article अमेरिका में दो डेमोक्रेटिक सांसदों के घर पर हमला, पति-पत्नी की मौ’त

Related Posts

Headlines

किराना दुकान की आड़ में गंदा धंधा… बंगाल से जुड़े तार, 65 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार

September 18, 2026
Headlines

को-ऑपरेटिव बैंक फर्जीवाड़े में ED रेस, झारखंड से ओडिशा तक एक साथ मारा छापा

September 18, 2026
Headlines

सोनू भैया की दहलीज पर रुंधे गले से बोले सीएम हेमंत- भरपाई मुमकिन नहीं

September 17, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

किराना दुकान की आड़ में गंदा धंधा… बंगाल से जुड़े तार, 65 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार

September 18, 2026

भट्ठी की तपिश में भूल गए थे सेहत, BFCL ने टटोली 70 कर्मियों की नब्ज

September 18, 2026

को-ऑपरेटिव बैंक फर्जीवाड़े में ED रेस, झारखंड से ओडिशा तक एक साथ मारा छापा

September 18, 2026

राशिफल @ 18 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 18, 2026

सोनू भैया की दहलीज पर रुंधे गले से बोले सीएम हेमंत- भरपाई मुमकिन नहीं

September 17, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.