Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 09:27 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जगदीप धनखड़ ने इस्तीफे के बाद पेंशन के लिए दिया आवेदन
Headlines

जगदीप धनखड़ ने इस्तीफे के बाद पेंशन के लिए दिया आवेदन

August 30, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
धनखड़
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

New Delhi : हाल ही में उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने वाले जगदीप धनखड़ ने अब राजस्थान विधानसभा में पेंशन के लिए आवेदन दिया है। उन्होंने यह आवेदन विधानसभा सचिवालय में जमा कराया है, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। धनखड़ 1993 से 1998 तक राजस्थान की किशनगढ़ सीट से विधायक रहे थे। नियमानुसार, उन्हें अब न्यूनतम ₹42,000 मासिक पेंशन मिलेगी, साथ ही पूर्व विधायकों को मिलने वाली अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। सूत्रों के अनुसार, पेंशन के लिए आवेदन को लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और विधानसभा सचिवालय की ओर से इसे स्वीकृति भी मिल चुकी है।

जगदीप धनखड़ का राजनीतिक जीवन कई महत्वपूर्ण पड़ावों से गुजरा है। 1989 से 1991 तक वे झुंझुनू लोकसभा सीट से सांसद रहे और चंद्रशेखर सरकार में केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री का पद संभाला। इसके बाद 1993 से 1998 तक वे किशनगढ़ से विधायक रहे। 2019 में उन्हें पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया, जहां उनका कार्यकाल लगातार चर्चा में रहा। ममता बनर्जी सरकार और राजभवन के बीच टकराव की खबरें अक्सर सुर्खियों में रही। वर्ष 2022 में उन्हें उपराष्ट्रपति चुना गया और वे 2025 तक इस पद पर रहे। हालांकि, 21 जुलाई 2025 को उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अचानक इस्तीफा दे दिया।

auto

इस्तीफे के बाद से धनखड़ सार्वजनिक जीवन से दूर हैं। सूत्रों के मुताबिक, वे फिलहाल अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं और नियमित रूप से योग और टेबल टेनिस खेल रहे हैं। जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति बनने से पहले जब वे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल थे, तभी उन्होंने टेबल टेनिस खेलना शुरू किया था। पूर्व उपराष्ट्रपति के एक करीबी व्यक्ति ने बताया, “वह अब भी उपराष्ट्रपति एनक्लेव में रहते हैं और अपने स्टाफ व शुभचिंतकों के साथ टेबल टेनिस खेलना उनकी दिनचर्या का हिस्सा है, चाहे वे यात्रा से ही क्यों न लौटे हों।”

धनखड़ के इस्तीफे के बाद अब देश को नया उपराष्ट्रपति मिलने जा रहा है। चुनाव आयोग ने इस पद के लिए 9 सितंबर को चुनाव की घोषणा की है। सभी राजनीतिक दलों की नजरें अब नए चेहरे पर टिकी हैं।

इसे भी पढ़ें : एक्सीडेंट हुई तो अब ड्राइवर के साथ ऑनर भी होंगे जिम्मेदार : ADG

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleएक्सीडेंट हुई तो अब ड्राइवर के साथ ऑनर भी होंगे जिम्मेदार : ADG
Next Article बिहार बना फिल्मी दुनिया का नया ठिकाना, 25 फिल्मों की शूटिंग को मिली मंजूरी

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Headlines

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
Headlines

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.