अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : DC मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि जमीन पर अवैध कब्जा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। DC सोमवार को समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में फरियादियों की समस्याओं को सुनने के बाद पदाधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। मौके पर डीसी ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनकर समाधान करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने भरोसा जताया कि इस तरह के संवाद से प्रशासन और जनता के बीच विश्वास का पुल मजबूत होता है। वहीं DC ने प्रत्येक फरियादी की बात गंभीरता से सुनी और संबंधित विभागीय अधिकारियों को फोन पर ही त्वरित निर्देश दिया। जनता दरबार में जमीन पर अवैध कब्जा, लंबित म्यूटेशन, पेंशन, छात्रवृत्ति, दोहरे जमाबंदी खतियान और भू-माफियाओं की गतिविधियों से जुड़ी समस्याओं पर नागरिकों ने शिकायतें दर्ज कराईं। जनता दरबार में ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।
इसे भी पढ़ें : एक ही घर के पांच लोगों को पी’ट-पी’ट कर मा’र डाला… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : बिहार को पांच नई ट्रेनों की सौगात दे गये रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
इसे भी पढ़ें : PLFI के लिए लेवी वसूलने वाले चार धराये, सिग्नल एप के जरिये करते थे काम
इसे भी पढ़ें : चोरी का ताना मारता था बिनोद अग्रवाल, इस चलते कर दिया काम तमाम
इसे भी पढ़ें : DGP अनुराग गुप्ता ने बदल डाले 23 पुलिस अधिकारियों के कंधों पर लगे सितारे
इसे भी पढ़ें : बिना लिखित परीक्षा के पाएं सरकारी नौकरी, कहां और कैसे… जानें
इसे भी पढ़ें : बिना लिखित परीक्षा के पाएं सरकारी नौकरी, कहां और कैसे… जानें
इसे भी पढ़ें : चिराग के एक ऐलान ने बढ़ा दी BJP और JDU की टेंशन… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बिहार में हो रहे SIR के खिलाफ SC पहुंचीं महुआ मोइत्रा, EC के फैसले को दी चुनौती
इसे भी पढ़ें : देखते-देखते धधक उठे अपार्टमेंट के पांच फ्लैट

