अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को उस समय हंगामा मच गया जब सड़क हादसे के पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे मंत्री और विधायक पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। हालात इतने बिगड़े कि दोनों नेताओं को दौड़कर गांव से बाहर निकलना पड़ा। मामला शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के मलावां गांव का है।
शनिवार सुबह सिकिरियावां हाल्ट के पास ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई थी। सभी मृतक नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के मलावां गांव के रहने वाले थे। हादसे के बाद से गांव में आक्रोश का माहौल है। बुधवार को ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ प्रेम मुखिया पीड़ित परिवारों से मिलने गांव पहुंचे। दोनों नेताओं ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और संवेदना प्रकट की। लेकिन जैसे ही वे वापस लौटने लगे, ग्रामीणों ने आग्रह किया कि वे थोड़ी देर और गांव में रुकें।
बताया जा रहा है कि मंत्री ने कहा कि वे सभी परिवारों से मिल चुके हैं और आगे का कार्यक्रम उन्हें अटेंड करना है। इस पर गांव के लोग गुस्से में आ गए। ग्रामीणों का आरोप था कि हादसे के दिन विधायक के कहने पर ही उन्होंने सड़क जाम हटाया था, लेकिन अब तक सही मुआवजा नहीं मिला।
बिहार: नालंदा में मंत्री श्रवण कुमार पर ग्रामीणों ने हमला किया, सुरक्षाकर्मी घायल
◆ मंत्री जी को भीड़ ने दौड़ाया, धोती पकड़कर भागते दिखे श्रवण कुमार
सिर्फ चुनाव के वक्त दिखने का नतीजा… pic.twitter.com/mM72RiIgX8
— Rituraj (@RiturajYadavv) August 27, 2025
गुस्साई भीड़ ने अचानक लाठी-डंडे निकाल लिए और मंत्री व विधायक पर हमला बोल दिया। स्थिति बिगड़ते देख दोनों नेता गांव से करीब एक किलोमीटर दूर भागे और किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराने की कोशिश की। हालांकि इस दौरान माहौल तनावपूर्ण बना रहा।
Also Read : बिहार के तीन नेताओं की बढ़ाई गई सुरक्षा, मिली ‘Y’ कैटेगरी सिक्योरिटी

