Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 12:22 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अब सेना की वर्दी में दिखेंगे ‘गोल्डन बॉय’, मिला बड़ा सम्मान… देखें वीडियो
Headlines

अब सेना की वर्दी में दिखेंगे ‘गोल्डन बॉय’, मिला बड़ा सम्मान… देखें वीडियो

October 22, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
नीरज चोपड़ा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : भारत के गर्व और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता ‘गोल्डन बॉय’ यानी नीरज चोपड़ा अब लेफ्टिनेंट कर्नल बन गए हैं। नई दिल्ली में आयोजित एक खास “पिपिंग समारोह” में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने नीरज को सेना की वर्दी में यह रैंक सौंपा। इस मौके पर नीरज बेहद गर्वित नजर आए। उन्होंने कहा कि सेना की वर्दी पहनना उनके लिए सम्मान और जिम्मेदारी दोनों है।

16 अप्रैल को मिला था मानद कमीशन

नीरज को खेल के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियों के लिए 16 अप्रैल 2025 को भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रादेशिक सेना में मानद कमीशन दिया गया था। आज के समारोह में उन्हें आधिकारिक तौर पर लेफ्टिनेंट कर्नल की रैंक पहनाई गई। रक्षा मंत्री ने कहा कि नीरज अनुशासन, समर्पण और देशभक्ति की मिसाल हैं। वे युवा पीढ़ी और सेना दोनों के लिए प्रेरणा हैं।

auto

#WATCH | Delhi | Olympic medallist javelin thrower Neeraj Chopra conferred the honorary rank of Lieutenant Colonel in the Indian Army, in the presence of Defence Minister Rajnath Singh and COAS General Upendra Dwivedi pic.twitter.com/bjLwuvoSLj

— ANI (@ANI) October 22, 2025

ओलंपिक में लगातार दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट

हरियाणा के पानीपत जिले के खंडरा गांव के रहने वाले 27 वर्षीय नीरज ने 2020 टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक और 2024 पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीता था। इससे पहले वे भारतीय सेना में सूबेदार मेजर के पद पर थे। गौरतलब है कि क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को भी 2011 में प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल का मानद पद मिला था।

राष्ट्रपति की अधिसूचना में दर्ज नीरज का नाम

मई 2025 में रक्षा मंत्रालय के सैन्य विभाग ने एक अधिसूचना जारी की थी, जिसमें नीरज को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि देने की घोषणा की गई थी। अधिसूचना के मुताबिक, यह पद 16 अप्रैल 2025 से प्रभावी हुआ।

इस सीजन में चुनौतीपूर्ण रहा नीरज का प्रदर्शन

खेल के मैदान में इस सीजन नीरज के लिए कुछ खास नहीं रहा। वे डायमंड लीग खिताब नहीं जीत पाए और विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक का बचाव भी नहीं कर सके। उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 84.03 मीटर रहा, और वे फाइनल राउंड में क्वालिफाई नहीं कर सके। फिर भी, नीरज के संघर्ष और समर्पण ने उन्हें मैदान के साथ-साथ सेना में भी सम्मान दिलाया।

इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में बड़ी चूक, हेलीपैड में धंसा हेलीकॉप्टर… देखें वीडियो

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकुख्यात राहुल सिंह के नापाक मंसूबे पर पुलिस ने फेरा पानी, कैसे… बता गये SP
Next Article IICM की बैठक में गरजे अजय राय, बोले- कर्मचारियों के साथ धोखा बर्दाश्त नहीं

Related Posts

Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Headlines

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.