Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 09:33 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कुख्यात राहुल सिंह के नापाक मंसूबे पर पुलिस ने फेरा पानी, कैसे… बता गये SP
Headlines

कुख्यात राहुल सिंह के नापाक मंसूबे पर पुलिस ने फेरा पानी, कैसे… बता गये SP

October 22, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
राहुल सिंह
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Latehar : लातेहार पुलिस ने विदेश में बैठे झारखंड में अपनी हुकूमत चलाने वाले कुख्यात राहुल सिंह को तगड़ा झटका दिया है। पुलिस ने उसके गैंग के पांच एक्टिव गुर्गों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के नाम विश्वनाथ उरांव, संदीप यादव, फुलचन्द खलखो, तुलसी मुंडा और तनवीर अंसारी बताये गये। इन लोगों की उम्र 19 साल से 33 साल के बीच है। इनमें से संदीप यादव गुमला का रहने वाला है। वहीं, बाकी के चार लोग रांची के अलग-अलग इलाके में रहते हैं। पुलिस ने राहुल सिंह के गुर्गों के पास से दो देशी पिस्तौल, पांच गोलियां और पांच मोबाइल फोन जब्त किये हैं। सभी मिलकर टोरी स्टेशन पर चल रहे कोयला लोडिंग में लगे लोगों पर फायरिंग करने की प्लानिंग कर रहे थे। इन लोगों का मकसद दहशत फैलाकर रंगदारी वसूलना था। पर वक्त रहते पुलिस ने इनके नापाक मंसूबे पर पानी फेर दिया। इस बात का खुलासा लातेहार के पुलिस कप्तान कुमार गौरव ने किया है।

एसपी कुमार गौरव ने मीडिया को बताया कि बीते मंगलवार को उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात राहुल सिंह ने अपने कुछ गुर्गों को टोरी रेलवे साइडिंग पर गोलीबारी करने का हुक्म दिया है। कुछ गुर्गे हथियार के साथ चंदवा के परसही डगडगी पुल के पास बैठे हैं और वे टोरी स्टेशन पर रंजीत गुप्ता के कोयला लोडिंग काम में लोगों पर हमला करने की तैयारी में हैं। मिली इंफॉर्मेशन पर डीएसपी अरविंद कुमार की देखरेख में SIT का गठन किया। गठित SIT ने तुरंत कार्रवाई करते हुए परसही डगडगी पुल के पास रेड मारी और पांच अपराधियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

auto

लातेहार पुलिस ने विदेश में बैठे झारखंड में अपनी हुकूमत चलाने वाले कुख्यात राहुल सिंह को तगड़ा झटका दिया है। पुलिस ने उसके गैंग के पांच एक्टिव गुर्गों को गिरफ्तार किया है। सुनें क्या बता गये SP कुमार गौरव pic.twitter.com/QmKu4d1deW

— News Samvad (@newssamvaad) October 22, 2025

इन अपराधियों को दबोचने में डीएसपी अरविंद कुमार, चंदवा थानेदार रणधीर कुमार, एसआई श्रवण कुमार, अजीत कुमार, एएसआई भीम कुमार, आरक्षी राहुल कुमार दूबे, बिंदेश्वर राम, बाबू ओम शिव कुमार, पिन्टू कुमार, त्रिलोकी सिंह और बसंत कुमार  की भूमिका सराहनीय रही।

इसे भी पढ़ें : छठ महापर्व पर बदला रहेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleCM हेमंत सोरेन बनेंगे चीफ गेस्ट, कब-कहां-क्यों… जानें
Next Article अब सेना की वर्दी में दिखेंगे ‘गोल्डन बॉय’, मिला बड़ा सम्मान… देखें वीडियो

Related Posts

Headlines

पांच थानों की पुलिस ने रात भर मारी रेड, भोर होते-होते आर्केस्ट्रा के नर्क से 40 बच्चियां आजाद

September 15, 2026
Headlines

टूटती उम्मीदों और उफनती लहरों के बीच लिखी जीत की कहानी, नवाजे गये 9 जांबाज इंजीनियर

September 15, 2026
Headlines

मंत्री नीतीश का बड़ा ऐलान- बिहार में बसेंगी स्मार्ट टाउनशिप, हुआ करार

September 15, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पांच थानों की पुलिस ने रात भर मारी रेड, भोर होते-होते आर्केस्ट्रा के नर्क से 40 बच्चियां आजाद

September 15, 2026

टूटती उम्मीदों और उफनती लहरों के बीच लिखी जीत की कहानी, नवाजे गये 9 जांबाज इंजीनियर

September 15, 2026

मंत्री नीतीश का बड़ा ऐलान- बिहार में बसेंगी स्मार्ट टाउनशिप, हुआ करार

September 15, 2026

चारदीवारी से बाजार तक पहुंची बिहार की महिलाएं, बदली लाखों परिवारों की तकदीर

September 15, 2026

पुलिस को देखते ही भागे उचक्के, लोडेड पिस्टल के साथ दबोचे गये

September 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.