Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 29 September, 2026 • 10:05 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पटना और गया जी बनेंगे स्वच्छता के मॉडल, केंद्र के PRAGATI-50 में मिली जगह
Headlines

पटना और गया जी बनेंगे स्वच्छता के मॉडल, केंद्र के PRAGATI-50 में मिली जगह

September 29, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Patna : बिहार की राजधानी पटना और धार्मिक नगरी गया जी अब देश भर में सफाई के रोल मॉडल बनेंगे। केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के तहत शुरू हुए ‘प्रगति-50’ (PRAGATI-50) कार्यक्रम में बिहार के इन दोनों अहम शहरों को शामिल किया गया है। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में आयोजित वर्चुअल बैठक में इस योजना की शुरुआत हुई, जिसमें बिहार के नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि देश के 50 शहरों में पटना और गया जी का चुना जाना पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है।

कचरा और गंदे पानी के निपटारे पर रहेगा खास जोर

नीतीश मिश्रा ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 के तहत 24 राज्यों के 50 शहरों की सूची तैयार की गई है। इस पूरी मुहिम का मकसद सिर्फ रोजाना की झाड़ू-सफाई तक सीमित रहना नहीं है, बल्कि कचरा प्रबंधन और घरों से निकलने वाले गंदे पानी के शोधन के लिए आधुनिक तकनीक लागू करना है। इन दोनों शहरों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के नए प्लांट, जल शोधन के आधुनिक तरीके और डोर-टू-डोर कचरा उठाव के सिस्टम को पूरी तरह हाईटेक बनाया जाएगा, ताकि शहर का कोना-कोना साफ नजर आए।

Advertisement

स्थानीय स्तर पर सुधरेगी व्यवस्था, नागरिकों की भी भागीदारी होगी

योजना के तहत पटना और गया जी की स्थानीय समस्याओं को देखते हुए जमीनी स्तर पर समाधान खोजे जाएंगे। मंत्री ने साफ किया कि गया जी एक बड़ा सांस्कृतिक और पर्यटन केंद्र है, जबकि पटना राज्य का प्रमुख आर्थिक केंद्र है। इसलिए इन दोनों जगहों पर आने वाले पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए आम लोगों की भागीदारी भी बढ़ाई जाएगी। सरकार का पूरा फोकस इस बात पर रहेगा कि दोनों शहरों में बदलाव कागजों पर नहीं, बल्कि सड़कों और गलियों में साफ तौर पर दिखाई दे।

इसे भी पढ़ें : CM ने ‘आंगन का मिलन’ का किया आगाज, बोले- जच्चा-बच्चा की सेहत से समझौता नहीं

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभारत ने खत्म किया गोल्ड का इंतजार, 4×400 रिले में बेटियों ने रचा इतिहास
Next Article बिहार में अब वैज्ञानिक सबूतों से सुलझेंगे संगीन जुर्म, पूर्व CBI अफसर ने दिया एक्शन प्लान

Related Posts

झारखंड

मेढ़ेटुंगरी में मांदर की थाप पर झूमा करम अखड़ा, नवाजे गये 24 होनहार

September 29, 2026
झारखंड

सुरक्षा का लाइव पाठ : CISF ने PTPS कॉलेज में दी फायर फाइटिंग ट्रेनिंग

September 29, 2026
Headlines

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए संस्कृत बोर्ड अध्यक्ष आए आगे, सीएम को सौंपा 2.25 लाख का चेक

September 29, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मेढ़ेटुंगरी में मांदर की थाप पर झूमा करम अखड़ा, नवाजे गये 24 होनहार

September 29, 2026

सुरक्षा का लाइव पाठ : CISF ने PTPS कॉलेज में दी फायर फाइटिंग ट्रेनिंग

September 29, 2026

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए संस्कृत बोर्ड अध्यक्ष आए आगे, सीएम को सौंपा 2.25 लाख का चेक

September 29, 2026

‘हुजूर, हम रोज बिना गिरे स्कूल जाना चाहते हैं, रास्ता बनवा दीजिए’… सुन दरक गया कलेजा

September 29, 2026

बिहार में अब वैज्ञानिक सबूतों से सुलझेंगे संगीन जुर्म, पूर्व CBI अफसर ने दिया एक्शन प्लान

September 29, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.