अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : रांची नगर निगम शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने घरों, अपार्टमेंट, संस्थानों और प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग रखें। निगम के अनुसार, गीला कचरा हरे डस्टबिन में और सूखा कचरा नीले डस्टबिन में रखना अनिवार्य है। इसके बाद कचरे को केवल रांची नगर निगम के कूड़ा संग्रहण वाहनों को ही देना चाहिए। निगम ने कहा है कि किसी भी हालत में कचरा सड़कों या खुले स्थानों पर न फेंका जाए।
नियम तोड़ने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई
नगर निगम ने चेतावनी दी है कि जो लोग Source Segregation (स्रोत पर कचरा पृथक्करण) का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अधिनियम, 2016 और झारखंड नगर पालिका अधिनियम, 2011 की धाराओं के तहत होगी।
हर नागरिक की जिम्मेदारी, स्वच्छ रांची का संकल्प
निगम ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखना केवल प्रशासन का नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। लोगों से अपील की गई है कि वे “स्वच्छ राँची, सुंदर राँची” के लक्ष्य को हासिल करने में सहयोग करें। वहीं, निगम ने संदेश दिया कि “कचरा अलग करें, जिम्मेदारी निभाएं – स्वच्छ शहर, स्वस्थ जीवन।”
इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत पहुंचे विधायक ममता देवी के घर, दिवंगत ससुर को किया नमन

