Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 02:40 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » “बचाइए डॉक्टर साहब… थोड़ा जल्दी करिए…” और फिर थम गयी अलबन तिर्की के सांसें
Headlines

“बचाइए डॉक्टर साहब… थोड़ा जल्दी करिए…” और फिर थम गयी अलबन तिर्की के सांसें

October 23, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
अलबन
सांकेतिक तस्वीर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Gumla : गुमल के रौशनपुर गांव का एक आदमी दर्द से कराह रहा था। सिर पर गहरी चोट थी, चेहरा खून से लथपथ। नाम था — अलबन तिर्की, उम्र 55 वर्ष। उसके पास खड़ी पत्नी बार-बार डॉक्टरों से कह रही थी… “बस एंबुलेंस भेज दीजिए साहब… गुमला ले जाइए, मेरे आदमी को बचा लीजिए…” लेकिन वह आवाज़ अस्पताल की दीवारों से टकराकर लौट आती रही। ढाई घंटे बीत गए, पर एंबुलेंस नहीं आई। नतीजा… अलबन की सांसें भी थम गईं। यह कहानी जारी थाना क्षेत्र के रौशनपुर गांव की है। गांव छोटा है, पर लोग मिलजुलकर रहते हैं। उस दिन दोपहर का वक्त था, जब गांव के ही प्रदीप खलखो ने बिना किसी कारण कोड़ी (लकड़ी के डंडे) से अलबन तिर्की के सिर पर वार कर दिया। खून बहने लगा, लोग घबरा गए। कुछ ही मिनटों में पुलिस पहुंची और घायल को चैनपुर सीएचसी लेकर गई। जानकारी के अनुसार प्रदीप खलखो की दिमागी हालत बहुत बढ़िया नबीं है।

“अस्पताल पहुंचे, तो लगा अब बच जाएंगे…”

सीएचसी पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने जल्दी-जल्दी प्राथमिक इलाज शुरू किया। परिवार को उम्मीद जगी कि अब सब ठीक हो जाएगा।
डॉक्टरों ने कहा, “स्थिति गंभीर है, गुमला रेफर करना होगा।” पर फिर शुरू हुआ इंतजार… 108 एंबुलेंस सेवा का।
फोन लगाया गया, जवाब मिला… “नजदीकी कोई वाहन उपलब्ध नहीं है।” एक बार, दो बार, तीन बार कॉल किया गया। जवाब वही रहा।
इस बीच, अलबन तिर्की दर्द से तड़पते रहे, और उनके परिवार की आंखों में उम्मीद धीरे-धीरे मरती गई।

ढाई घंटे की जद्दोजहद, फिर मौत

समय जैसे थम गया था। अस्पताल के वार्ड में अलबन की सांसें तेज चल रही थीं। गांव के लोग गुस्से में थे… “यह कैसी सेवा है, जब कोई गाड़ी ही नहीं?” आखिरकार, जब घाघरा से एंबुलेंस पहुंची, तो बहुत देर हो चुकी थी। अलबन अब नहीं रहे।

डॉक्टर मौजूद, पर मदद नहीं

इस घटना का सबसे हैरान करने वाला पहलू यह था कि उस वक्त अस्पताल में एसईएमओ डॉ. धनुराज सुब्रह्मरु खुद मौजूद थे।
वे पहले से अवैध वसूली मामले की जांच के लिए चैनपुर सीएचसी आए हुए थे। ग्रामीणों ने उनसे मदद की गुहार लगाई, लेकिन आरोप है कि उन्होंने कोई तात्कालिक कदम नहीं उठाया। ग्रामीणों ने सवाल उठाया… जब अस्पताल में वाहन था, तो मरीज को उसी गाड़ी से क्यों नहीं भेजा गया? अस्पताल परिसर में कुछ वाहन खड़े थे, मगर किसी ने यह नहीं सोचा कि उनमें से एक गाड़ी भी उस घायल के लिए जीवनदायिनी साबित हो सकती थी।

“वो गुमला पहुंच जाता तो शायद जिंदा रहता”

अलबन के परिवार की आंखों में अब सिर्फ पछतावा है। पत्नी की आवाज़ भर्रा जाती है… “वो बस गुमला पहुंच जाता, तो शायद जिंदा रहता…” रौशनपुर गांव के लोगों में गहरा आक्रोश है। किसी की जान सिर्फ इसलिए चली जाए कि एंबुलेंस नहीं आई, यह सोचकर सब सन्न हैं। अलबन तिर्की की मौत अब एक खबर बन चुकी है… “एंबुलेंस न मिलने से मौत”, लेकिन उनके परिवार के लिए यह पूरी दुनिया उजड़ जाने जैसा है।

इसे भी पढ़ें : साइकिल पर बैठते ही डोली नीयत, फिर कर गया बड़ा गुनाह… जानें क्या

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleछठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लेने निकले प्रशासक, दे गये सख्त निर्देश
Next Article बिहार चुनाव 2025 : कौन किस सीट से लड़ रहा चुनाव… देखें पूरी लिस्ट

Related Posts

झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.