Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 03:37 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लेने निकले प्रशासक, दे गये सख्त निर्देश
Headlines

छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लेने निकले प्रशासक, दे गये सख्त निर्देश

October 23, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
प्रशासक
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Ranchi : लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों को लेकर रांची नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव ने गुरुवार को शहर के विभिन्न तालाबों और घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफ़ाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा उपायों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासक ने कहा कि छठ महापर्व अब निकट है, ऐसे में सभी कार्यों को युद्धस्तर पर पूरा किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को एक स्वच्छ, सुरक्षित और प्रकाशमय वातावरण में पूजा-अर्चना का अवसर मिल सके।

बटन तालाब की स्थिति संतोषजनक, निर्देश जारी

निरीक्षण के दौरान बटन तालाब की सफ़ाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। प्रशासक ने निर्देश दिया कि सफ़ाई अभियान निरंतर जारी रहे। उन्होंने कहा कि सीढ़ियों पर नाम या नंबर लिखने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। सीढ़ियों की पेंटिंग शीघ्र पूर्ण करने तथा बैरिगेटिंग और प्रकाश व्यवस्था समय पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही संपर्क पथों की विशेष सफ़ाई व क्षतिग्रस्त सड़कों के निकट बोलार्ड लगाने को कहा गया।

शालीमार तालाब, धुर्वा में विशेष सफ़ाई अभियान जारी रहेगा

धुर्वा स्थित शालीमार तालाब की सफ़ाई व्यवस्था भी संतोषजनक पाई गई। प्रशासक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विशेष सफ़ाई अभियान लगातार जारी रहे। तालाब की गहराई को देखते हुए बैरिगेटिंग और लाल रिबन लगाने का आदेश दिया गया। श्रद्धालुओं को केवल विसर्जन कुंड में ही पूजा सामग्री डालने हेतु जागरूक किया जाएगा।

जगन्नाथपुर तालाब में तेजी से चलाया जाएगा सफ़ाई अभियान

प्रशासक ने जगन्नाथपुर तालाब का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि यहाँ सफ़ाई कार्य युद्धस्तर पर किया जाए तथा मानवबल बढ़ाया जाए। तालाब की रूपरेखा सुधारने और सुंदरता बढ़ाने के साथ फिटकरी व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव सुनिश्चित करने को कहा गया। अभियंत्रण शाखा को पाथवे पर पेवर ब्लॉक बिछाने, समतलीकरण करने और हाई मास्ट लाइट लगाने का निर्देश दिया गया। साथ ही वीड हार्वेस्टिंग मशीन के माध्यम से जल की निरंतर सफ़ाई करने को कहा गया।

धुर्वा डैम में चेंजिंग रूम और सुरक्षा पर जोर

धुर्वा डैम की सफ़ाई व्यवस्था भी संतोषजनक मिली। प्रशासक ने अधिकारियों से कहा कि चेंजिंग रूम एवं अन्य सुविधाएँ समय पर पूर्ण की जाएँ। साथ ही गहराई को देखते हुए बैरिगेटिंग व लाल रिबन लगाए जाएँ और संपर्क पथों की नियमित सफ़ाई सुनिश्चित की जाए।

स्वच्छ, सुरक्षित और प्रकाशमय घाट निगम का लक्ष्य : प्रशासक

निरीक्षण के दौरान प्रशासक ने कहा कि रांची नगर निगम का लक्ष्य है कि छठ महापर्व के अवसर पर सभी घाटों को स्वच्छ, सुरक्षित और प्रकाशमय वातावरण उपलब्ध कराया जाए। इस दिशा में सभी अधिकारियों को निरंतर निगरानी और त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू, सहायक प्रशासकगण, स्वच्छता शाखा एवं अभियंत्रण विभाग के अधिकारी सहित अन्य निगम कर्मी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : साइकिल पर बैठते ही डोली नीयत, फिर कर गया बड़ा गुनाह… जानें क्या

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबैंक खाते में नॉमिनी को लेकर बड़ा बदलाव… जानें क्या
Next Article “बचाइए डॉक्टर साहब… थोड़ा जल्दी करिए…” और फिर थम गयी अलबन तिर्की के सांसें

Related Posts

झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.