Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 1 May, 2026 • 04:42 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार डॉ वेद प्रकाश शरण
Headlines

नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार डॉ वेद प्रकाश शरण

December 25, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
वेद प्रकाश
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : वरिष्ठ पत्रकार, शिक्षाविद और रांची विश्वविद्यालय के पूर्व प्रो वाइस चांसलर प्रो. डॉ वेद प्रकाश शरण का गुरुवार तड़के निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे। उनका निधन दीपाटोली स्थित क्यूरेस्टा अस्पताल में हुआ। उनके जाने से शिक्षा, पत्रकारिता और राजनीतिक जगत में गहरा शोक व्याप्त है।

लंबे समय से थे बीमार

परिजनों ने बताया कि डॉ. शरण वर्ष 2021 से किडनी संबंधी बीमारी से पीड़ित थे। लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था। वे अपने पीछे पुत्री और दामाद को छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को हरमू मुक्तिधाम में किया जाएगा।

Advertisement Advertisement

शिक्षा जगत में रहा अहम योगदान

डॉ. वेद प्रकाश शरण का शैक्षणिक जीवन प्रेरणादायक रहा। वे रांची विश्वविद्यालय में प्रो वाइस चांसलर के पद पर कार्यरत रहे। इससे पहले उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची में राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष के रूप में लंबे समय तक सेवाएं दीं। वहीं से वे सेवानिवृत्त हुए। इसके साथ ही वे सेंट जेवियर्स कॉलेज में पत्रकारिता विभाग के निदेशक भी रहे।

पत्रकारिता के सशक्तिकरण में भूमिका

पत्रकारों के संगठनात्मक सशक्तिकरण में भी डॉ. शरण की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वे रांची प्रेस क्लब के संस्थापक संयुक्त सचिव थे। रांची प्रेस क्लब ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे पत्रकारिता जगत के लिए बड़ी क्षति बताया है।

राजनीति में भी रहे सक्रिय

डॉ. शरण राजनीति में भी सक्रिय रहे। वे कांग्रेस की झारखंड प्रदेश इकाई के पूर्व मुख्य प्रवक्ता रहे। राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर उनकी स्पष्ट सोच और संतुलित वक्तव्य की पहचान रही।

हर क्षेत्र में शोक की लहर

उनके निधन से परिवार के साथ-साथ शिक्षा जगत, पत्रकारिता जगत और राजनीतिक हलकों में शोक का माहौल है। कई शिक्षाविदों, पत्रकारों और सामाजिक संगठनों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

इसे भी पढ़ें : शीतलहर की चपेट में झारखंड, अगले दो रोज और सताएगी ठंड

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबस-लॉरी टक्कर में भयंकर आ’ग, जिंदा जल गए 9 लोग
Next Article एक फोन कॉल से हिल गई मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय सचिव की जिंदगी

Related Posts

Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
Headlines

राजधानी की इस सड़क किनारे खड़ी की गाड़ियां तो कटेगा चालान, होगी कार्रवाई

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 1, 2026

फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम

April 30, 2026

मेट्रो में नौकरी का सुनहरा मौका, GMRC ने निकाली 383 पदों पर Vacancy

April 30, 2026

‘कोहिनूर’ बना बिहार का यह जिला, 7100 करोड़ से आएगी विकास की रफ्तार

April 30, 2026

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.