अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
New Delhi : भारतीय डाक विभाग ने अमेरिका के लिए ज्यादातर डाक सेवाएं 25 अगस्त 2025 से अस्थायी रूप से बंद करने का ऐलान किया है। विभाग ने कहा है कि यह कदम अमेरिका की नई कस्टम ड्यूटी पॉलिसी के कारण उठाया गया है।
क्या है नया नियम?
अमेरिका सरकार ने हाल ही में आदेश जारी कर कहा है कि अब वहां जाने वाले हर पार्सल पर कस्टम ड्यूटी लगेगी, चाहे उसकी कीमत कितनी भी हो। पहले 800 डॉलर (करीब 70 हजार रुपये) तक का सामान ड्यूटी-फ्री जाता था, लेकिन अब यह छूट खत्म कर दी गई है।
हालांकि, 100 डॉलर (करीब 8,700 रुपये) तक के गिफ्ट आइटम्स पर ड्यूटी से राहत जारी रहेगी।

कौन-सी सेवाएं बंद होंगी?
पार्सल और ज्यादातर डाक सामान की बुकिंग 25 अगस्त से रोक दी जाएगी।
फिलहाल सिर्फ लेटर/डॉक्यूमेंट और 100 डॉलर तक के गिफ्ट ही भेजे जा सकेंगे।
परेशानी क्यों हो रही है?
अमेरिकी कस्टम्स और बॉर्डर प्रोटेक्शन (CBP) ने भले ही दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं, लेकिन ड्यूटी वसूली की प्रक्रिया और छूट वाले सामानों की लिस्ट साफ नहीं है। इस वजह से हवाई कैरियर्स ने कहा है कि वे अभी अमेरिका जाने वाला डाक सामान नहीं ले पाएंगे।
पहले से बुक पार्सल का क्या होगा?
जिन ग्राहकों ने पहले से सामान बुक किया है और अब वह नहीं भेजा जा सकेगा, उन्हें डाक शुल्क की वापसी मिलेगी।
कब तक बंद रहेंगी सेवाएं?
डाक विभाग ने कहा है कि यह फैसला अस्थायी है। जैसे ही अमेरिका से पूरी जानकारी और स्पष्ट नियम मिलेंगे, सेवाएं दोबारा शुरू करने की कोशिश की जाएगी।
इसे भी पढ़ें : बिहार में दिव्यांगों के लिए BJP सांसद ने मांगा स्टार्टअप
इसे भी पढ़ें : रांची में बनी नकली विदेशी शराब की बिहार में हो रही थी सप्लाई, ‘Only For Defence’ का लगा होता था टैग
इसे भी पढ़ें : पिछली जेब में वॉलेट रखना हो सकता है खतरनाक… जानें कारण

