अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : रांची सदर स्थित विद्युत शक्ति उपकेंद्र में गुरुवार को मीटरिंग यूनिट लगाने का कार्य किया जाएगा। इस काम के कारण कई इलाकों में कुछ घंटों के लिए बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। विभाग ने बताया कि उपकेंद्र से निकलने वाले 11 केवी काली मंदिर फीडर, 33 केवी सदर हॉस्पिटल फीडर और 11 केवी चडरी फीडर पर इसका असर पड़ेगा। बिजली विभाग के अनुसार गुरुवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक इन फीडरों की आपूर्ति बंद रहेगी। इसके चलते राजधानी के सर्जना चौक, डेली मार्केट, राधेश्याम गली, लालजी हिरजी रोड, ओसीसी लेन, टैक्सी स्टैंड, थड़पखना, एचबी रोड, चडरी तालाब और आसपास के अन्य मोहल्लों में बिजली नहीं रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली से जुड़े जरूरी कार्य समय से पहले पूरा कर लें, ताकि असुविधा न हो। बिजली विभाग द्वारा यह जानकारी बुधवार को जारी की गई।
इसे भी पढ़ेंं : गढ़वा के युवाओं की आंखों में जागा संवैधानिक सपनों का उजाला
इसे भी पढ़ेंं : हाथियों के झुंड में मचाया तांडव, कई घरों को किया तहस-नहस
इसे भी पढ़ेंं : पछुआ हवा से तापमान गिरा, दो रोज बाद करवट ले सकता है मौसम
इसे भी पढ़ेंं : रात के अंधेरे में धधक उठा यह बैंक, धुआं-धुआं हो गया इलाका… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ेंं : चोरी का चक्रव्यूह टूटा, SP की SIT ने ध्वस्त किया नेटवर्क



