Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 14 March, 2026 • 03:33 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नक्सलियों के पांच बंकर तहस-नहस, दो शक्तिशाली IED डिफ्यूज
Headlines

नक्सलियों के पांच बंकर तहस-नहस, दो शक्तिशाली IED डिफ्यूज

July 11, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
नक्सलियों
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Chaibasa : चाईबासा के छोटानागरा थाना क्षेत्र के घने जंगलों और पहाड़ी इलाके में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के मंसूबों पर करारा प्रहार किया है। पुलिस, कोबरा 209 बटालियन, CRPF और झारखंड जगुआर के संयुक्त अभियान के दौरान पांच नक्सली बंकरों को ध्वस्त कर दिया गया। वहीं, दो शक्तिशाली IED, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, वॉकी-टॉकी सेट, सेफ्टी फ्यूज, एरो बम असेंबली, इलेक्ट्रिक वायर, सिरिंज मैकेनिज्म, काली और हरी नक्सली यूनिफॉर्म, एम्युनिशन पाउच सहित भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। दोनों IED को बम निरोधक दस्ता की मदद से स्पॉट पर ही डिफ्यूज कर दिया गया।

चाईबासा पुलिस कप्तान राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत और रापा मुंडा समेत कई नक्सली दस्ते के साथ सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधियों की योजना बना रहे हैं। इस सूचना के आधार पर 8 जुलाई से संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया। 11 जुलाई को तलाशी के दौरान जंगलों में छुपाए गए दो शक्तिशाली IED और पांच नक्सली बंकरों का पता चला जिन्हें सुरक्षाबलों ने तत्काल ध्वस्त कर दिया।

Advertisement Advertisement

पुलिस के अनुसार नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से इन IED को जंगल में प्लांट कर रखा था। अभियान के दौरान बंकरों से नक्सली दस्तावेज और दैनिक उपयोग की सामग्री भी बरामद की गई है। एसपी ने कहा कि सारंडा और कोल्हान क्षेत्र से नक्सलियों का पूरी तरह सफाया करने तक यह अभियान जारी रहेगा।

प्रशासन ने इलाके में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बढ़ा दी है और नक्सल विरोधी ऑपरेशन को और तेज करने की तैयारी की जा रही है। संयुक्त बलों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया है कि उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी विध्वंसक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : किराये के मकान में बेवा का ‘गंदा धंधा’, DSP ने पांच को दबोचा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमहिलाओं के लिए झारखंड में 3181 पदों पर वैकेंसी, इतना मिलेगा वेतन
Next Article नगर निगम की बैठक में कुर्ता फाड़ बवाल, गाली-गलौज-हाथापाई के बाद दो पार्षद निलंबित

Related Posts

Headlines

रात के सन्नाटे में सरप्राइज चेकिंग पर निकले SSP, लापरवाह अफसर पर लिया एक्शन

March 14, 2026
Headlines

बंद पड़े खदान में ग्रामीणों को दिखा खौफनाक मंजर… जानें क्या

March 13, 2026
Headlines

नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों को मिली नयी जिम्मेदारी.. देखें लिस्ट

March 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिहार की कमान अब सैयद अता हसनैन के हाथ, बने राज्य के 43वें राज्यपाल

March 14, 2026

रात के सन्नाटे में सरप्राइज चेकिंग पर निकले SSP, लापरवाह अफसर पर लिया एक्शन

March 14, 2026

राशिफल @ 14 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 14, 2026

बंद पड़े खदान में ग्रामीणों को दिखा खौफनाक मंजर… जानें क्या

March 13, 2026

नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों को मिली नयी जिम्मेदारी.. देखें लिस्ट

March 13, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.