WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : साउथ फिल्मों के मशहूर और दिग्गज एक्टर कोटा श्रीनिवास राव नहीं रहे। करिब 83 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। आज यानी 13 जुलाई को भोरे-भोर हैदराबाद के फिल्मनगर स्थित अपने घर में उन्होंने आखिरी हिचकी ली। कोटा श्रीनिवास राव के निधन की फैली खबर के बाद पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर है। गुजरे तीन रोज पहले ही उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया था। बताया जा रहा है कि कोटा श्रीनिवास पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। चार दशक से भी लंबे करियर में उन्होंने 750 से भी ज्यादा फिल्में की थीं और तेलुगू सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। उन्होंने तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में कई फिल्में की थी। इन फिल्मों में वो विलेन या फिर कॉमिक किरदारों में नजर आए थे। 2015 में एक्टर को पद्म श्री से नवाजा गया। उनकी प्रमुख फिल्में ‘दम्मू’, ‘सन ऑफ सत्यमूर्ती’ और ‘डेंजरस खिलाड़ी’ थीं। 10 जुलाई, 1942 को आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के कांकीपाडु में पैदा हुए कोटा श्रीनिवास राव ने साल 1978 में फिल्म ‘प्रणाम खरीधु’ से फिल्मों की दुनिया में एंट्री की थी। उन्हें नेगेटिव किरदारो में खूब पसंद किया गया। विलेन के निभाए किरदारों के लिए कोटा श्रीनिवास ने कई अवॉर्ड भी जीते। हालांकि, उन्होंने कॉमेडी के अलावा पॉजिटिव किरदार भी खूब निभाए थे।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने ट्वीट कर अभिनेता के परिवार के प्रति शोक जताया है और इसे सिनेमा इंडस्ट्री की बहुत बड़ी क्षति कहा। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, ‘अपनी बहुमुखी भूमिकाओं से सिनेमा दर्शकों का दिल जीतने वाले प्रसिद्ध अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव का निधन अत्यंत दुखद है। लगभग चार दशकों में सिनेमा और रंगमंच के क्षेत्र में उनका कलात्मक योगदान और उनके द्वारा निभाई गई भूमिकाएं अविस्मरणीय रहेंगी। खलनायक और चरित्र कलाकार के रूप में उनके द्वारा निभाई गई अनगिनत यादगार भूमिकाएं तेलुगु दर्शकों के दिलों में हमेशा के लिए अंकित रहेंगी। उनका निधन तेलुगु फिल्म उद्योग के लिए एक अपूरणीय क्षति है। 1999 में, उन्होंने विजयवाड़ा से विधायक के रूप में जीत हासिल की और जनता की सेवा की। मैं उनके परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।’
Andhra Pradesh CM N Chandrababu Naidu tweets, “The demise of the renowned actor Kota Srinivasa Rao, who won the affection of cinema audiences with his versatile roles, is deeply saddening. His artistic contributions to the fields of cinema and theatre over nearly four decades,… pic.twitter.com/1UlUzaNaMG
— ANI (@ANI) July 13, 2025

