Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 12:01 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हमें नहीं भूलना चाहिए कि कांग्रेस ने बाबा साहेब के साथ क्या किया : PM मोदी
Headlines

हमें नहीं भूलना चाहिए कि कांग्रेस ने बाबा साहेब के साथ क्या किया : PM मोदी

April 14, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
PM
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

New Delhi : PM नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि कांग्रेस ने बाबा साहेब आंबेडकर के साथ कैसा व्यवहार किया। उन्हें बार-बार अपमानित किया और दो बार चुनाव में हराया। उन्हें व्यवस्था से बाहर रखने के लिए षड्यंत्र रचे गए। यहां तक की उनके जाने के बाद भी उनकी विरासत मिटाने की कोशिश की गई। उन्होंने कांग्रेस को कठघरे में खड़ा करते हुए हरियाणा में हिसार की जनसभा में यह बात कही। PM मोदी ने कहा कि बाबा साहेब ने देश को समानता की राह दिखाई लेकिन कांग्रेस ने देशभर में वोट बैंक की राजनीति को बढ़ावा दिया। PM ने इस दौरान वक्फ कानून का भी जिक्र किया और उसे कांग्रेस की कुनीति का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ कुछ कट्टरपंथियों को खुश करने के लिए बाकी समाज को बेहाल, अशिक्षित और गरीब रखा। उन्होंने कहा कि नए वक्फ कानून में ऐसी व्यवस्था की गई है कि आदिवासी की जमीन को हिन्दुस्तान के किसी भी कोने में वक्फ बोर्ड हाथ भी नहीं लगा पाएगा। उन्होंने कहा कि नए प्रावधानों में वक्फ की पवित्र भावना का सम्मान होगा। मुस्लिम समाज के गरीब और पसमांदा परिवारों, महिलाओं, विद्वान और बच्चों को उनका हक मिलेगा। यही सही मायने में सामाजिक न्याय है।

PM नरेंद्र मोदी ने इससे पहले हिसार में एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग की आधारशिला रखी और अयोध्या के लिए सीधी उड़ान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि आज यह गर्व का विषय है कि भाजपा विकसित हरियाणा, विकसित भारत को लेकर पूरी गंभीरता से काम कर रही है। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर प्रधानमंत्री ने उन्हें याद करते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष और जीवन संदेश भाजपा सरकार की 11 साल की यात्रा का प्रेरणा स्तंभ बना रहा है। हमारा हर दिन, हर फैसला बाबा साहेब को समर्पित रहा है। हिसार से अयोध्या के लिए सीधी विमान उड़ान सेवा की शुरुआत पर प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे कृष्ण की पावन भूमि आज प्रभु राम की नगरी से सीधी जुड़ गई है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही यहां से दूसरे शहरों के लिए भी उड़ान शुरू होंगी। उन्होंने एक बार फिर अपना ‘हवाई चप्पल पहनने वाला हवाई जहाज में उड़ेगा’ के अपने वादे को दोहराया।

auto

PM नरेंद्र मोदी ने इस दौरान कांग्रेस पर एससी-एसटी और ओबीसी के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार करने का आरोप लगाया और कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में केवल 100 में से 16 परिवारों तक ही पेयजल की सुविधा पहुंचाई गई थी लेकिन पिछले 6 और 7 सालों में किए गए प्रयासों से अब यह 100 में से 80 पहुंच गई है। हमारा लक्ष्य इसे शत प्रतिशत तक ले जाना है। भाजपा के शीर्ष नेता मोदी ने कर्नाटक में मुसलमान को आरक्षण दिए जाने का मुद्दा भी उठाया और कहा कि यह डॉ. साहेब की उस सोच के विरुद्ध है जिनमें उन्होंने कहा था कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें : एक कंप्यूटर ऑपरेटर के बूते 200 एकड़ जमीन की हेराफेरी संभव नहीं : बाबूलाल

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबैंक खाते में भेज दी गयी है किस्त, लाभुक पूरा करें अपना आशियाना : DC
Next Article घर में सो रहे पति-पत्नी को मा’रा छुरा, महिला का चेहरे को भी कूच डाला

Related Posts

Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Headlines

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026

कनेक्टिविटी की रफ्तार पकड़ेगा बिहार, पथ निर्माण मंत्री ने कसी नकेल

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.