अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Dumka : घर में चैन की नींद सो रहे पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी गयी। दोनों को छुरा मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। पत्नी का तो चेहरा भी कूच दिया गया। इस दुस्साहसिक वारदात को किसने और क्यों अंजाम दिया, इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। घटना झारखंड की उपराजधानी दुमका के गोपीकांदर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव की है। मारे गये पति-पत्नी की शिनाख्त मोहन सोरेन और बोरोनिका हेम्ब्रम के तौर पर की गयी।
मृतक के घरवालों के अनुसार मोहन और बोरोनिका अपनी नानी के घर रहते थे। जमीन जायदाद के चलते उनके मामा से कुछ अनबन चल रहा था। बीती देर रात करीब 12 बजे कुछ पड़ोसी हमारे घर आये और बोले कि तुम्हारे भाई के घर से चीखने-चिल्लाने की आवाज आ रही है। जब हमलोग वहां जा कर देखे तो मोहन और उसकी पत्नी खून से लथपथ पड़े थे। दोनों पर छुरा से ताबड़तोड़ वार किया गया था। पत्नी की सांसें थम चुकी थी। उसका चेहरा तक कुचल दिया गया था। वहीं, लहूलुहान मोहन की धड़कने चल रही थी। जल्दबाजी में उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।
इधर वारदात की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। सूचना पुलिस को दी गयी। मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और डेड बॉडी को कब्जे कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सबूत जुटाने के लिए फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम की मदद ली जा रही है।
इसे भी पढ़ें : मुर्शिदाबाद में हमारे खिलाफ जैसे यु’द्ध छेड़ दिया, पेट्रोल ब’म और पत्थरों से हुए ह’मले : DIG
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में भयंकर बवाल, पुलिस छावनी में तब्दील इलाका
इसे भी पढ़ें : ताला तोड़ बंद घरों में सेंधमारी करने वाले बड़े गिरोह का खुलासा, 5 अरेस्ट
इसे भी पढ़ें : बाबा साहब के काम और विचार हम सभी के लिए प्रेरणादायक : CM नीतीश कुमार
इसे भी पढ़ें : दशम की बीएलओ दिल्ली में देंगी ट्रेनिंग, मुख्य चुनाव आयुक्त क्या बोले… जानें



