अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को देर रात एक अज्ञात कॉल से जान से मारने की धमकी मिली। कॉल करने वाले ने मंत्री से कहा – “तुम बस इंतजार करो… तुम्हें बहुत जल्द उड़ा देंगे।” इस घटना के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया और मंत्री की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, धमकी मिलने के समय डॉ. अंसारी बोकारो में मौजूद थे। उन्होंने तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद साइबर सेल की मदद से उस नंबर (7005758247) की लोकेशन और कॉलर की पहचान की कोशिश की जा रही है, जिससे धमकी दी गई।
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब मंत्री को इस तरह की धमकी मिली है। इससे पहले भी एक युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस दोनों मामलों को जोड़कर जांच कर रही है ताकि यह पता चल सके कि कहीं इसके पीछे कोई संगठित साजिश तो नहीं है।
डॉ. इरफान अंसारी ने इस घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि समाज में भय का माहौल न बने। उन्होंने पुलिस से दोषियों को जल्द पकड़ने की मांग की है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
इसे भी पढ़ें : रातू म’र्डर केस : चंद घंटों के भीतर मास्टरमाइंड सहित छह संदेही धराये



