Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 09:20 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » राजकीय सम्मान के साथ अरुण जेटली पंचतत्व में विलीन
देश

राजकीय सम्मान के साथ अरुण जेटली पंचतत्व में विलीन

August 25, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। यहां निगमबोध घाट पर रविवार को जेटली का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अपराह्न 3ः10 बजे उनके पुत्र रोहन जेटली ने उन्हें मुखाग्नि दी।

इस मौके पर निगम बोध घाट पर केंद्रीय मंत्रियों, विभिन्न दलों के नेताओं, भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता का भारी हुजूम था। उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी भाजपा अध्यक्ष व गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, महिला एवं बाल कल्याणमंत्री स्मृति ईरानी, वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर, राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश, बाबा रामदेव समेत विभिन्न क्षेत्रों की मशहूर हस्तियां मौजूद रहीं।

जेटली का पार्थिव शरीर कैलाश कालोनी स्थित निजी आवास से सुबह 10ः30 बजे भाजपा मुख्यालय लाया गया। केंद्रीय मंत्रियों, भाजपा शासित राज्यों के मंत्रियों, भाजपा के बड़े नेताओं, कार्यकर्ताओं और आमजन ने दिवंगत नेता के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। भाजपा मुख्यालय से अपराह्न करीब 1ः00 बजे अंतिम यात्रा निगमबोध घाट के लिए रवाना हुई। रास्ते में अपने नेता के अंतिम दर्शनों के लिए खड़े लोगों ने पार्थिव शरीर पर फूल बरसा कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विदेश यात्रा पर होने के कारण जेटली के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके। उन्होंने शनिवार शाम दिवंगत नेता की पत्नी संगीता जेटली से फोन पर बात कर शोक प्रकट किया और दुख की इस घड़ी में परिजनों को ढांढ़स बंधाया। मोदी ने बहरीन में भारतीय नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा, वह अपने हृदय में शोक और दुख दबाये हैं क्योंकि उन्होंने अपना एक अमूल्य मित्र खो दिया।

उल्लेखनीय है कि जेटली का शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। वह 9 अगस्त से एम्स में भर्ती थे और पिछले कुछ दिनों से उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबुक रीडिंग से कम्युनिकेशन स्किल और शब्दावली में आता है सुधार  
Next Article गांधीजी से जुड़े किसी एक स्थान का भ्रमण जरूर करें देशवासीः मोदी

Related Posts

Headlines

आइए बिहार, ग्रीन एनर्जी में 2.57 लाख करोड़ का खुला बाजार… दिल्ली में बोले ऊर्जा मंत्री

November 4, 2026
Headlines

दिल्ली में सीएम का मिशन बिहार : गयाजी में जू और जमुई-मुंगेर में उद्योग के लिए केंद्र से मांगी वन भूमि

November 3, 2026
Headlines

PM मोदी ने किया रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो का आगाज, CM सम्राट भी हुए शामिल

November 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.