Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 03:35 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बैंक खाते में नॉमिनी को लेकर बड़ा बदलाव… जानें क्या
देश

बैंक खाते में नॉमिनी को लेकर बड़ा बदलाव… जानें क्या

October 23, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बैंक
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

News Samvad : बैंक ग्राहक अब अपने खाते में अधिकतम चार नॉमिनी जोड़ सकेंगे। यह सुविधा 1 नवंबर 2025 से लागू होगी। वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को इस फैसले की घोषणा करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य बैंकिंग प्रणाली में दावा निपटान में एकरूपता और पारदर्शिता लाना है।

बैंकिंग कानून (संशोधन) अधिनियम 2025 से बदलाव

वित्त मंत्रालय के अनुसार, यह नियम बैंकिंग कानून (संशोधन) अधिनियम 2025 के तहत लागू किया जा रहा है। यह अधिनियम 15 अप्रैल 2025 को अधिसूचित किया गया था और इसमें कुल 19 संशोधन किए गए हैं, जो पांच प्रमुख कानूनों —
भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम 1934, बैंकिंग विनियमन अधिनियम 1949, भारतीय स्टेट बैंक अधिनियम 1955 और बैंकिंग कंपनियां (अधिग्रहण एवं हस्तांतरण) अधिनियम 1970 व 1980 — में किए गए हैं।

कैसे काम करेगा नया नॉमिनी सिस्टम

संशोधित नियमों के अनुसार, जमाकर्ता एक साथ या क्रमिक रूप से चार नॉमिनी जोड़ सकते हैं। हर नॉमिनी के लिए शेयर या पात्रता का प्रतिशत भी तय किया जा सकेगा ताकि पूरी राशि 100% पारदर्शिता के साथ विभाजित हो।
सुरक्षित लॉकर या अभिरक्षा में रखी वस्तुओं के लिए केवल क्रमिक नामांकन (sequential nomination) की अनुमति होगी।

दावा निपटान होगा आसान और पारदर्शी

वित्त मंत्रालय ने कहा कि इस बदलाव से दावा निपटान प्रक्रिया सरल और दक्ष होगी। नए नियमों के तहत जमाकर्ता अपनी इच्छा से नामांकन कर सकेंगे, जिससे उत्तराधिकार विवादों की संभावना कम होगी। मंत्रालय ने कहा कि यह कदम ग्राहक सुविधा और पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में बड़ा सुधार है।

1 नवंबर से लागू होंगे नामांकन नियम

बैंकिंग कंपनी (नामांकन) नियम 2025 के तहत नामांकन जोड़ने, बदलने और रद्द करने की प्रक्रिया तय की गई है। यह सभी बैंकों में लागू होगा। पहले यह प्रावधान 1 अगस्त 2025 से लागू होना था, जिसे अब 1 नवंबर 2025 की नई तारीख तय की गई है।

बैंकिंग सुधार की दिशा में बड़ा कदम

वित्त मंत्रालय का कहना है कि संशोधित अधिनियम से बैंकिंग क्षेत्र में गवर्नेंस मजबूत, रिपोर्टिंग में एकरूपता और ग्राहक संरक्षण सुनिश्चित होगा। साथ ही सार्वजनिक बैंकों में लेखा परीक्षा की गुणवत्ता और प्रबंधन की जवाबदेही भी बढ़ेगी।

इसे भी पढ़ें : बिहार विस चुनाव : बेतिया में गाड़ियों से मिले 12 लाख कैश जब्त

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार विस चुनाव : बेतिया में गाड़ियों से मिले 12 लाख कैश जब्त
Next Article छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लेने निकले प्रशासक, दे गये सख्त निर्देश

Related Posts

Headlines

आइए बिहार, ग्रीन एनर्जी में 2.57 लाख करोड़ का खुला बाजार… दिल्ली में बोले ऊर्जा मंत्री

November 4, 2026
Headlines

दिल्ली में सीएम का मिशन बिहार : गयाजी में जू और जमुई-मुंगेर में उद्योग के लिए केंद्र से मांगी वन भूमि

November 3, 2026
Headlines

PM मोदी ने किया रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो का आगाज, CM सम्राट भी हुए शामिल

November 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.